भोपा रोड पर चल रही कंपनी में छापा, डेढ़ करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी

मुजफ्फरनगर। स्टेट जीएसटी विभाग की टीम ने पार्टिकल बोर्ड बनाने वाली एक कंपनी में जांच कर बड़ी चोरी पकड़ी है। लेखापुस्तकों में बड़ा अंतर मिलने, फर्जी आइटीसी क्लेम, इवे बिलों में खेल कर डेढ़ करोड़ से अधिक की चोरी सामने आई है। अधिकारियों ने जुर्माने की 81 लाख रुपये की धनराशि जमा करा ली है।

स्टेट जीएसटी विभाग की एसआइबी विंग के ज्वाइंट कमिश्नर जेएस शुक्ला के निर्देश पर भोपा रोड स्थित श्रीसर्व सप्तम डिकोर प्राइवेट लिमिटेड पर छापेमारी हुई। मुख्यालय से प्राप्त इनपुट के आधार पर डिप्टी कमिश्नर विवेक मिश्रा के नेतृत्व में हुई जांच में सामने आया कि फर्म में कैपिटल गुड्स की आईटीसी अवेल की हुई मिली, लेखापुस्तकों में दर्ज स्टाक और जांच में मौके पर पाए गए स्टाक में बड़ा अंतर मिला।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-45 करोड़ के विकास कार्य कराने को पालिका ने बनाया प्लान

ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि लेमिनेट के पाए गए स्टाक शार्ट मिले, जिससे प्रमाणित हुआ कि लेमिनेट का उपयोग करते हुए माल बनाकर खाते के बाहर लगभग 1.50 करोड़ से भी अधिक माल की बिक्री करते हुए कर चोरी की गई है। इसके अलावा कंपनी में भारी मात्रा में ईवे बिल कैंसिल करने का संतोषजनक कारण नहीं प्रस्तुत कर सके। ईवे बिल कैंसिल करने की आड़ में ख़ातो के बाहर बिक्री की जा रही है। जांच के दौरान मिली सभी अनियमितताओं को व्यापारी को अवगत कराया गया और फिलहाल मौके पर 81 लाख की धनराशि जुर्माने के रूप में जमा कराई गई है। इस मामले की टीम आगे भी जांच करेगी।

इसे भी पढ़ें:  पाकिस्तानी वीडियो प्रकरण-साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश में तीन और गिरफ्तार

Also Read This

मुजफ्फरनगर-सीएम ड्यूटी भूलकर दंगा करने वाला दारूबाज दरोगा चौबे सिंह सस्पेंड

मुख्यमंत्री आगमन जैसे कार्यक्रम में तैनाती के दौरान अनुशासनहीनता और नशा करने पर एसएसपी ने लिया सख्त निर्णय

Read More »

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »