मोदी सरकार के खिलाफ ट्रैक्टर और तिरंगा लेकर निकले राकेश टिकैत

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के शीर्ष नेतृत्व के आह्नान पर अगस्त क्रांति के दिन केन्द्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जिले के सभी ब्लॉक से भारी संख्या में किसान ट्रैक्टर तिरंगा मार्च में शामिल हुए। भाकियू के इस प्रदर्शन में गांव गांव से किसानों का सैलाब ट्रैक्टर और तिरंगा लेकर मुख्यालय की सड़कों पर उमड़ता नजर आया। इस ट्रैक्टर तिरंगा मार्च के कारण शहर का यातायात ठप होकर रह गया। कई घंटों तक शहर की सड़कों पर किसानों के ट्रैक्टरों का कब्जा रहा। इस कारण यातायात व्यवस्था सुचारू करने में पुलिस कर्मियों को पसीना पसीना होना पड़ा। इस प्रदर्शन का नेतृत्व भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने किया। उन्होंने इस दौरान पेरिस ओलम्पिक में कुश्ती के फाइनल मुकाबले से अयोग्य की गयी भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगोट के प्रकरण को पुरजोर तरीके से उठाते हुए केन्द्र सरकार की नीति और नीयत को संदेह के दायरे में खड़ा करते हुए ऐलान किया कि भारत लौटने पर मुजफ्फरनगर में विनेश फोगाट का किसान पंचाायत में सम्मान किया जायेगा।

भारतीय किसान यूनियन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा नौ अगस्त को केन्द्र सरकार के खिलाफ विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी ट्रैक्टर तिरंगा मार्च का ऐलान किया था। इसको लेकर आज सवेरे से ही जिला मुख्यालय पर हलचल नजर आई। सुबह दस बजे से ही गांवों से ट्रैक्टरों पर सवार और हाथों में तिरंगा लेकर किसानों का काफिला शहर में प्रवेश करने लगा था। सभी किसान अपने वाहनों से सरकूलर रोड स्थित जीआईसी मैदान पर एकत्र हुए। यहां दोपहर बाद भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत भी किसानों के भारी हुजूम और ट्रैक्टरों के लम्बे काफिले के साथ तिरंगा मार्च का नेतृत्व करने के लिए पहुंचे। यहां जीआईसी मैदान पहुंचने पर यूनियन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ही आम किसानों ने भी उनको भरपूर स्वागत किया।जीआईसी मैदान से शुरू हुआ भाकियू का ट्रैक्टर तिरंगा मार्च सरकूलर रोड, सूजडू चुुंगी, डीएम आवास, मेरठ रोड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, झांसी की रानी, कोर्ट रोड होते हुए प्रकाश चौक पर पहुंची और यहां पर प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने के बाद यह ट्रैक्टर तिरंगा मार्च प्रकाश चौक से महावीर चौक होते हुए वापस जीआईसी मैदान पर आकर समाप्त हुआ।

इस दौरान राकेश टिकैत ने किसानों से एकजुटता के साथ ट्रैक्टर तिरंगा मार्च में शामिल होने का आह्नान करते हुए कहा कि संघर्ष से ही हम अपनी खेती और किसानी बचा सकते हैं। अगर बिखरे तो हमारा उत्पीड़न सरकारें करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली आंदोलन के दौरान केन्द्र सरकार ने संयुक्त किसान मोर्चा की कमेटी के साथ जो वादा किया था, उनको पूरा करने का काम कभी नहीं किया गया। आज भी किसानों की अनदेखी हो रही है। किसान आंदोलन के दौरान जिन किसानों की मौत हुई, उनको शहीद का दर्जा दिये जाने की हमारी मांग ठुकराई जा रही है। इसके साथ ही किसानों पर आंदोलन के दौरान दर्ज किये गये मुकदमों को वापस नहीं लिया जा रहा है। एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने के लिए कोई कमेटी नहीं बनाई गई और न ही कभी किसान नेताओं को वार्ता के लिए बुलाया गया। इससे साफ है कि केन्द्र सरकार किसानों के हितों को लेकर लापरवाह है, किसानों की कोई भी चिंता इस सरकार को नहीं है।

हमारा टकराव सरकार से नहीं है, हम किसानों के हित के लिए काम चाहते हैं। आज किसानों की भूमि को पूंजीवादी नीति के कारण छीनने के लिए पॉलिसी बनाई जा रही है। इससे न खेती बचेगी और न ही किसान बचेगा। इस प्रदर्शन के दौरान राकेश टिकैत ने पेरिस ओलम्पिक में महिला कुश्ती के फाइनल मुकाबले में अयोग्य करार दी गई विनेश फोगाट का प्रकरण भी जमकर उठाते हुए केन्द्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट ने अखाड़े में अपनी प्रतिभा का साबित किया, वो गोल्ड मेडल की हकदार थी, लेकिन भारत सरकार की साजिश के कारण उसको अखाड़े में उतरने से पहले ही राजनीतिक शिकार बनाकर हरा दिया गया। उन्होंने कहा कि हम विनेश फोगाट के लिए संघर्ष करेंगे।

आरोप लगाया कि उसके खिलाफ भारत सरकार से लेकर ओलम्पिक में गये स्टाफ तक के लोगों ने साजिश की है। इसका पर्दाफाश होना जरूरी है। इससे देश के लोगों को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने कहा कि भारत लौटने पर हम इसी जीआईसी के मैदान में एक बड़ी पंचायत में विनेश फोगाट का स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि आज इस प्रदर्शन के सहारे में केन्द्र सरकार से मांग करते हैं कि नौ अगस्त के दिन को राष्ट्रीय क्रांति दिवस घोषित किया जाये। एमएसपी पर गारंटी कानून बनाया जाये, जो भी वादे सरकार ने दिल्ली आंदोलन के दौरान किये उनको पूरा करने की कार्यवाही जल्द से जल्द की जाये। भाकियू की तिरंगा ट्रैक्टर मार्च में मुख्य रूप से राकेश टिकैत के साथ राष्ट्रीय महासचिव ओमपाल मलिक, प्रदेश महासचिव जहीर फारूकी, प्रदेश महासचिव धीरज लाटियान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सचिव श्यामपाल चेयरमैन, मंडल अध्यक्ष नवीन राठी, युवा मण्डल अध्यक्ष विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, नीरज पहलवान, नगराध्यक्ष गुलबहार राव, पूर्व जिला प्रभारी मेरठ अशोक कुमार घटायन, युवा जिलाध्यक्ष कपिल सोम सहित सैंकड़ो किसान शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-वायु प्रदूषण के कारण जिले के सभी स्कूल-कॉलेज बंद

जहां पर प्रशासन ने रोके किसानों के ट्रैक्टर, वहां होगा धरनाः राकेश टिकैत

मुजफ्फरनगर। भाकियू के ट्रैक्टर तिरंगा मार्च के दौरान प्रदेश के कई जनपदों में जिला पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों पर जबरन किसानों को रोकने के आरोप लगाते हुए राकेश टिकैत ने ऐलान किया कि ऐसे जनपदों में डीएम कार्यालय का घेराव करते हुए धरना दिया जायेगा। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर ट्रैक्टर तिरंगा मार्च का नेतृत्व कर रहे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने कहा कि हुकुमत के इशारे पर प्रदेश में कई जनपदों में अफसर किसानों को नजरबंद और रोकते हुए ट्रैक्टर तिरंगा मार्च को विफल करने में लगे रहे। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि जहां पर भी ट्रैक्टरों को रोका गया, वहां के जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करते हुए किसान धरना देंगे।

इसे भी पढ़ें:  लापरवाही बरतने पर चेयरपर्सन मीनाक्षी ने सफाई नायक को हटाया


उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आज प्रदेशव्यापी आंदोलन के दौरान फर्रुखाबाद, गाजियाबाद, मैनपुरी और एटा में ट्रैक्टर रोके गए। राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार भविष्य में धरना प्रदर्शन करने ही नहीं देगी। यह आजादी छीनना चाहते हैं। राकेश टिकैत के ऐलान के बाद भाकियू के शीर्ष नेतृत्व की ओर से ऐसे जिलों के लिए आदेश भी तुरंत ही जारी कर दिया गया। इसमें उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में आसीन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए निर्देशित किया गया कि आज आयोजित होने वाले ट्रैक्टर तिरंगा मार्च में स्थानीय पुलिस के द्वारा किसी भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता को नजरबंद या रोका जाएगा, उन जिलों में अफसरों के जाने के बाद जिलाधिकारी कार्यालय जाकर किसानों के साथ यूनियन के पदाधिकारी अगले 72 घंटों तक धरना-प्रदर्शन करेगा। इसके लिए ऐसे जिलों के जिलाध्यक्षों को त्वरित रणनीति के तहत आंदोलन करने के आदेश दिये गये हैं। 

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-टैण्डर खुले नहीं, मच गया पूल का शोर

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली जाने का कोई प्लान नहीं, नोएडा प्रकरण में गुमराह कर

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »