रैपिड रेल की डीपीआर फाइनल जल्द शुरू होगा कामः संजीव बालियान

मुजफ्फरनगर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने एक बार फिर से सपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद हरेन्द्र मलिक पर निशाना साधते हुए कहा कि वो जनता के बीच केवल झूठ की राजनीति करते हुए भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस आरआरटीएस प्रोजेक्ट के यूपी सरकार के प्रस्ताव न भेजने का दावा सपा सांसद ने किया है, वो प्रोजेक्ट स्वीकृत हो चुका है और डीपीआर प्रजेंटेशन होने के बाद अब केवल बजट जारी होकर काम शुरू होना ही बाकी रह गया है। इस अधूरे कार्य को जल्द शुरू कराने में यदि सपा सांसद को सहयोग चाहिए तो वो जनता की खातिर उनके साथ मदद करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री की चिट्ठी में रैपिड रेल का जिक्र भ्रम के कारण हुआ है, जबकि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर केन्द्र सरकार तक इस पर काम कर चुकी है और एमडीए ने सर्वे भी कराकर रिपोर्ट भेज दी है, मेरठ से मुजफ्फरनगर तक रैपिड रेल के लिए सात स्टेशन भी प्रस्तावित हो चुके हैं।

शहर के गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर गुरूवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने दिल्ली से मेरठ तक चली आरआरटीएस को मुजफ्फरनगर तक स्वीकृत कराये जाने का अपना मजबूत दावा सुबूत के साथ पेश करते हुए कहा कि सपा सांसद द्वारा इसके लिए फैलाये जा रहे झूठ का पर्दाफाश करने के लिए तथ्यों और प्रमाणिक जानकारी जनता तक पहुंचाना जरूरी हो गया था। इसी कारण वो आज मीडिया के समक्ष सारे तथ्य लेकर आये हैं। उन्होंने रैपिड रेल के मुजफ्फरनगर तक विस्तार का कोई प्रस्ताव नहीं होने के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि सपा सांसद इसके लिए झूठ फैला रहे हैं, जो सपा का नेचर बन गया है। सच्चाई को छुपाया जा रहा है, जो गलत है।

उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर जनपद में उनके दस साल के कार्यकाल में आजादी के बाद ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। चुनाव हुआ, जनता ने सपा को जिताया, हमने अपनी हार को स्वीकार कर लिया। लेकिन सपा सांसद आरोप प्रत्यारोप की राजनीति के रास्ते पर चल रहे हैं, जबकि उनको जनता के लिए काम करना चाहिए। साल 2020 की शुरूआत में ही यूपी सरकार ने रैपिड रेल प्रोजेक्ट को मेरठ से आगे मुजफ्फरनगर तक विस्तार कराने के लिए अपनी सै(ांतिक मंजूरी प्रदान कर दी थी। 13 जनवरी 2020 को संजीव बालियान इसी प्रस्ताव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले, उस दौरान उनके साथ मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मंत्री विजय कश्यप, विधायक उमेश मलिक, विक्रम सैनी और प्रमोद उटवाल भी मौजूद रहे। उनके प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के आदेश पर उनके विशेश सचिव अमित सिंह ने 29 जनवरी को प्रमुख सचिव आवास को अग्रिम कार्यवाही के लिए प्रेषित कर दिया था। 30 जुलाई को संजीव बालियान केन्द्रीय आवास एवं शहरी नियोजन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखा। इसके बाद पूरी प्रक्रिया केन्द्र और राज्य सरकार के स्तर से शुरू कर दी गई थी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका के रिटायर्ड टैक्स लिपिक की तलाश में छूट गये खाकी के पसीने

इस मामले में मुजफ्फरनगर तक रैपिड रेल लाने के लिए विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट ;डीपीआरद्ध बनाने का काम शुरू हुआ और इसके लिए मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा 09 जनवरी 2024 को आरआरटीएस द्वारा मांगे गये बजट के रूप में 22.42 लाख रुपये जारी कर दिये गये। केन्द्र सरकार के आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने भी 10 प्रतिशत बजट जारी करते हुए इसके उपयोग के बाद अगली किस्त का पैसा जारी करने का सहमति पत्र भी दे दिया। 18 मई 2024 को आरआरटीएस ने मुजफ्फरनगर तक रैपिड रेल लाने के लिए अपनी डीपीआर का प्रजेंटेशन उनके सामने भी किया और आवास एवं शहरी नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश को डीपीआर भेज दी गई। इसमें मेरठ से मुजफ्फरनगर तक 48 किलोमीटर लंबा रेल मार्ग एलिवेटिड रखने के साथ ही कुल सात स्टेशन दौराला, सकौती, खतौली, मंसूरपुर मेडिकल कॉलेज, आवास विकास मुजफ्फरनगर और मुजफ्फरनगर चुंगी तक बनाने कास प्रस्ताव शामिल किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहुंचकर सीएमओ ने परखी व्यवस्था

एनसीआरटीसी ने इस डीपीआर का प्रजेंटेशन प्रदेश सरकार के समक्ष कर दिया है, जो स्वीकृत हो चुका है। अब केवल इसमें केन्द्र और राज्य सरकार से कार्य प्रारम्भ करने के लिए बजट जारी करने की देरी है। इसमें भी कागजी कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है, बजट जारी होते ही रैपिड रेल के मुजफ्फरनगर खंड का कार्य प्रारम्भ हो जायेगा। यह प्रोजेक्ट मुजफ्फरनगर का चेहरा बदलकर रख देखा। उन्होंने कहा कि सपा सांसद को इसके लिए यदि उनकी मदद की आवश्यकता है तो वो जनपद और जनता के हित में करने को तैयार हैं। प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, अनिल राठी, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, राजीव गर्ग, बिजेन्द्र पाल, देवव्रत त्यागी, अचिन्त मित्तल, जितेन्द्र त्यागी, हरीश अहलावत, शरद शर्मा, अनिल त्यागी, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, रविकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।

जिले में चल रही पिता पुत्रों की सरकार, कोई बड़ा काम किया हो तो बतायें हरेन्द्र

मुजफ्फरनगर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान ने मुखर होकर सपा सांसद हरेन्द्र मलिक को विकास पर बहस करने के लिए जनता के बींच आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि हरेन्द्र मलिक चार बार विधायक रहे, एक बार राज्यसभा में सदस्य रहे और अब जनता ने उनको जातिवाद और धर्म आधारित सपा की राजनीति के चलते सांसद चुना है। उनके पुत्र भी तीन बार से विधायक हैं। ऐसे में जनता के लिए, इस जनपद के लिए उन्होंने अपनी सांसद और विधायक निधि को छोड़कर कोई भी जनता के हित के लिए बड़ा काम किया हो तो वो बतायें। संजीव बालियान ने कहा कि वो आरोप प्रत्यारोप लगाने के साथ ही भू माफियाओं की मदद करने में व्यस्त हैं, रेलवे स्टेशन के सामने शत्रु सम्पत्ति पर जबरन होटल बनाने वालों को संरक्षण दे रहे हैं। जनता का भला करें तो काम चलेगा। उन्होंने कहा कि वो चुनौती दे रहे है कि वो जनपद के विकास के लिए पाइप लाइन में चल रहे चार बड़े प्रोजेक्ट रैपिड रेल, मेडिकल कॉलेज, नया एक्सप्रेस वे हाईवे और दौराला से पानीपत तक रेल मार्ग को पूरा कराने के लिए काम करें। संसद में सवाल उठाने से काम नहीं होते उनके लिए संघर्ष करना पड़ता है। यदि इन कार्यों के लिए उनको मदद की जरूरत हैं तो वो करने को तैयार हैं। उन्होंने जातिवाद के झूठ पर चुनाव लड़ा और जनता ने उनको जिताया। सपा ने हमेशा ही झूठ की राजनीति की है और वो विकास के लिए काम करते रहे है और करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज जिले में पिता पुत्र की सरकार चल रही है। यह सरकार जनता का भला करने का काम करे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-थाने में सिपाही ने अधिवक्ता से मांगी रिश्वत

राकेश टिकैत को नसीहत-देश के खिलाफ बयानबाजी न की जाये

मुजफ्फरनगर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान द्वारा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को प्रेस वार्ता के दौरान कड़ी नसीहत देते हुए कहा कि देश के खिलाफ किसी भी प्रकार की बयानबाजी न की जाये। उनसे सवाल किया गया था कि राकेश टिकैत ने भारत को भी बांग्लादेश बनाने जैसा बयान दिया है। इस पर उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत का यह बयान बेहद गलत है, इस तरह की देश विरोधी बयानबाजी से उनको बचना चाहिए। मीडिया कर्मियों के साथ जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी के नकारात्मक रवैये का सवाल उठने पर उन्होंने जिलाध्यक्ष की ओर से खेद व्यक्त करते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष का ध्येय कभी भी मीडिया कर्मियों का अपमान करना नहीं रहा है। भविष्य में विवाद जैसी चीजों से बचा जायेगा। 

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका के रिटायर्ड टैक्स लिपिक की तलाश

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  पालिका का टैक्स चुकाने को मंडी समिति ने 700 व्यापारियों को भेजा नोटिसफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहुंचकर सीएमओ ने परखी व्यवस्थाइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ऑपरेशन सिंदूर-सभी ने किया सेना के शौर्य को सलामलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य

Read More »