MUZAFFARNAGAR-खाद्यान्न की जगह ईंट-मिट्टी तौल रहा राशन डीलर, देखें वीडियो…….

मुजफ्फरनगर। चरथावल विकास खण्ड के ग्राम दधेडु खुर्द में संचालित सरकारी राशन की दुकान पर छोटी अवैध पर्ची के सहारे बड़ा घोटाला सामने आया है। शिकायत मिली तो ग्राम प्रधान हुसैन अहमद ने स्वयं मौके पर पहुंचकर सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में राशन डीलर की पोल खोल दी। राशन वितरण में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान ने लाइव वीडियो वायरल की और डीलर की करतूत का पर्दाफाश किया। इस वीडियो में राशन डीलर कांटा मशीन पर ईंट, मिट्टी और मलबा कट्टों में भरकर खाद्यान्न का गबन करते हुए पकड़ा गया है। लोगों के हाथों में अवैध फर्जी छोटी पर्ची भी साफ नजर आ रही है। ग्राम प्रधान की शिकायत पर डीएसओ ने पूर्ति निरीक्षक को जांच सौंपी है।

गांव दधेडू खुर्द में ममता पत्नी जगपाल के नाम उचित दर विक्रेता की दुकान के लिए लाइसेंस पूर्ति विभाग द्वारा जारी किया गया है। आरोप है कि राशन डीलर ममता के स्थान पर उसका पति जगपाल ही अपनी मनमर्जी व्यवस्था के अनुसार खाद्यान्न वितरण करता है। इसके लिए कई बार हंगामा भी हुआ। रविवार को भी जगपाल खाद्यान्न वितरण कर रहा था। ग्रामवासियों की शिकायत पर जब ग्राम प्रधान हुसैन अहमद पुत्र यासीन भी राशन की दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि पीओएस मशीन से कार्ड धारक के फिंगर प्रिंट लेने के बाद पर्ची निकालते समय राशन की जगह ईंट व रोड़े कांटे पर रखे गए थे, जिससे यह दिखाया जा रहा था कि राशन निर्धारित मात्रा में ही वजन कराकर कार्ड धारक परिवार को जारी किया गया है, लेकिन वास्तव में लाभार्थियों को राशन या तो मिल ही नहीं रहा था, या कम तौल के साथ दिया जा रहा था। इसमें ग्राम प्रधान ने अपने मोबाइल फोन से लाइव वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया।

इसमें ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि राशन की दुकान से दूर किसी अन्य स्थान पर पर्चियां निकाली जा रही थीं और लाभार्थियों को अवैध पर्चियां देकर टरकाया जा रहा था कि खाद्यान्न कल दुकान से मिलेगा। इससे सैकड़ों गरीब और ज़रूरतमंद परिवारों को उनका हक़ नहीं मिल पा रहा था और उनको घंटों लाइन में लगने के बाद परेशान किया जा रहा था। प्रधान का आरोप है कि यह पहली बार नहीं है जब राशन डीलर ममता जगपाल ने यह गड़बड़ी की हो, कुछ दिन पूर्व भी शिकायत मिलने पर प्रधान ने राशन वितरण में धांधली का मुद्दा उठाया था, लेकिन उस समय अधिकारियों की कथित सांठगांठ के चलते मामला दबा दिया गया था। अब इस बार ग्राम प्रधान द्वारा मौके पर बनाई गई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

इसे भी पढ़ें:  ट्रैक्टर-ट्राली में भरी खोई में छिपाकर ले जाये जा रहे थे दो सगे भाइयों के शव, परिजनों ने पकड़ा हाईवे किया जाम

डीएसओ ने पूर्ति निरीक्षक को सौंपी जांच, मांगी तत्काल रिपोर्ट

इस प्रकरण में जिला पूर्ति अधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि उनको भी राशन डीलर की वायरल वीडियो की जानकारी मिली है और ग्राम प्रधान हुसैन अहमद से भी फोन पर शिकायत प्राप्त हुई है। डीएसओ ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि ये सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है और इससे प्रथम दृष्टया खाद्यान्न गबन का मामला सामने आता है। डीएसओ ने बताया कि उन्होंने क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक को प्रकरण की गंभीरता के साथ जांच करने के निर्देश दिये हैं। रिपोर्ट आने पर यदि दोष साबित होता है तो कार्यवाही की जायेगी। 

इसे भी पढ़ें:  जीएसटी की छापामारी कार्यवाही से दवा कारोबारी आहत

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  AKROSH-लाठी चार्ज का जवाब चुनाव में

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »