कूड़ेदान से जीवनदान-सफाई कर्मी को मिला जीवित नवजात

मुजफ्फरनगर। जानसठ कस्बे में रविवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी को पुराने नगर पंचायत कार्यालय के पास कूड़े के ढेर में एक बैग मिला। बैग खोलने पर उसमें एक नवजात शिशु मिला।

सफाई कर्मचारी सुनील भाटिया ने तुरंत अपनी मां को इसकी जानकारी दी। उनकी मां ने बच्चे को कपड़े में लपेटा और सरकारी अस्पताल ले गईं। वर्तमान में शिशु का इलाज जानसठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। जानसठ थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करेगी। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि किसने नवजात शिशु को कूड़े के ढेर में छोड़ा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-लूट की योजना बनाते दो शातिर गिरफ्तार
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *