सपा की समीक्षा बैठक में बोले प्रभारी परवेज़ अली-प्रत्येक बूथ तक मजबूती ही लक्ष्य

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा की समीक्षा बैठक के अंतर्गत मीरापुर विधानसभा की समीक्षा बैठक लव पैराडाइज बैंक्विट हॉल मोरना में जिला अध्यक्ष ज़िया चौधरी की अध्यक्षता वह विधानसभा अध्यक्ष सादिक चौहान के संचालन में संपन्न हुई।

मीरापुर विधानसभा के जॉन,सैक्टर,विधानसभा,ब्लाक व नगर कार्यकारिणी तथा प्रमुख पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रभारी व पूर्व एमएलसी परवेज़ अली ने कहा कि वंचितों दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यकों के साथ जिसके भी अधिकारों का भी हनन किया जाए चाहे वह कोई जाति वर्ग हो उसकी आवाज़ बनना व भागीदारी देना ही समाजवादी पार्टी की पहचान है। उन्होंने कहा कि सभी जाति वर्ग की मजबूत बूथ कमेटी समाजवादी पार्टी को 2027 का बहुमत से चुनाव जिताएगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रोलिंग मिल के समीप स्कैप गोदाम में लगी आग से अफरातफरी

पूर्व सांसद कादिर राणा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी प्रदेश सचिव विनय पाल सिंह प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाजी लियाकत अली सपा नेता सैयद अली अब्बास काजमी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार किसान मजदूर नौजवानों महिलाओं छात्रों से किए गए वादों में फ्लॉप रही है। रोजगार देने महंगाई रोकने महंगी बिजली किसानों की फसल का उचित दाम देने जैसे वादे हवा हवाई बन गए है। जनता अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार बनाने को आतुर है इसलिए एकजुटता से कार्यकर्ताओं को जनता के बीच में रहकर उनकी आवाज उठाने को तैयार रहना होगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-स्कूल बस में घुसा लोडर, 12 छात्राएं हुई घायल

बैठक मे मुख्य रूप से जिला महासचिव विकिल गोल्डी अहलावत सपा अल्पसंख्यक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना नजर मोहम्मद,सपा नेता सैयद अली अब्बास काजमी,सपा नेता अज़ीम जैदी जिला मोरना प्रधान सर्वेंद्र राठी जिला पंचायत सदस्य हाजी मूसा चौधरी अजय कुमार जिला सचिव इमरान अली,रजनीश यादव ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण पाल प्रधान ब्लॉक अध्यक्ष,महेंद्र सिंह सैनी प्रधान, नगर अध्यक्ष मीरापुर ऐश मोहम्मद मेवाती,काजी अफजल नगर अध्यक्ष भोकरहेड़ी डॉ अली शेर अंसारी जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, सरदार प्रेम सिंह, रविकांत त्यागी डॉ नबी सीकरी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य बालेंद्र मौर्य, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शाहिद रूडकली, डॉक्टर इकबाल, राशिद मलिक, हाजी गुफरान तेवड़ा, बाबू डायरेक्टर, डॉ शहमत अली, पप्पू ठाकुर, इमलाक प्रधान,शमीम अब्बासी, सपा नेता शाह रज़ा नकवी प्रधान,हुसैन राणा,जुबेर अंसारी, मेहरबान अली, तनवीर आलम,मौ अब्दुल आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  पालिका में अब नियमित-संविदा सफाई कर्मियों की होगी शिनाख्त

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप ने जाना दिव्यांगों का हाल, बांटे कृत्रिम अंगजनसंपर्क अभियान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »