शुगर मिलों के साथ महंगे बीज का कारोबार कर रहा गन्ना विभागः धर्मेन्द्र मलिक

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने कहा कि जनपद में अधिकारी अपनी मस्ती में मस्त हैं, किसानों का शोषण चरम पर हो रहा है। श्ुागर मिलों के साथ मिलकर गन्ना विभाग के अधिकारी महंगा बीज बेचने का कारोबार चला रहे हैं। उन्होंने डीएम से ऐसे सभी मामलों में जांच कराने और किसानों की समस्याओं का निदान प्राथमिकता पर कराने की मांग की।

भाकियू अराजनैतिक ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहंुचकर किसानों की समस्याओं को लेकर धरना दिया। इस दौरान आरोप लगाये कि किसानों की अनदेखी करते हुए अधिकारी अपनी मस्ती में मस्त हैं और किसानों का चौतरफा शोषण किया जा रहा है। प्रदर्शन के उपरांत एक ज्ञापन जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को सौंपा गया। इसमें आरोप लगाया गया कि जनपद में किसानो को कई समस्याओं का समाधान लंबे समय से नहीं हो पा रहा है, जिससे किसानों को अधिकारियों के चक्कर लगाने पद रहे है। भाकियू पदाधिकारियों ने सौंपे गये ज्ञापन में कहा कि जनपद में रियल टाइम खतौनी बनते समय किसानों के अंश एवं नाम दोनों में पुटियों होने के कारण किसानों को बैंकों से )ण नहीं मिल रहा है।

गलती सुधार हेतु किसान 6 माह से तहसील में चक्कर लगा रहे है लेकिन कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। गाव में चौपाल लगाकर त्रुटियों में सुधार कराया जाये। 13 दिन में विरासत दर्ज कराकर एवं बिना आपति के दाखिल खारिज के दावों का निस्तारण 40 दिन की अवधि में किया जाये। निजी सहायक लेकर कार्य करने वाले लेखपालों पर कार्यवाही करने, चकबंदी में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाये। जनपद के ग्राम चौकड़ा व खामपुर की चकबंदी का पुनर्निरीक्षण करने, आरोप लगाया कि गन्ना विभाग शुगर मिल गोष्टी के नाम पर पेस्टिसाइड बेचने का कार्य कर रहे हैं। कर्मचारी गलत कीटनाशक बेच रहे हैं जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। इस पर रोक लगाने, शुगर मिलों द्वारा किसानों को महगा बीज बेचा जा रहा है किसानों को बीज गन्ना मूल्य के बराबर ही देने की मांग की गई है। 

इसे भी पढ़ें:  अय्याश चोर-शामली में चोरी, कर्नाटक में मौजमस्ती

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »