PALIKA-कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार ने संभाला चार्ज, अधिकार मिलने का इंतजार

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद् में करीब ढाई वर्ष बाद शासन के द्वारा कर निर्धारण अधिकारी तैनात किया गया। नगर निगम सहारनपुर से दिनेश कुमार को मुजफ्फरनगर पालिका में कर निर्धारण अधिकारी के रूप में तैनाती मिली। उनके द्वारा सोमवार को पालिका मुख्यालय टाउनहाल पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया गया था, लेकिन अभी उनको पूर्ण अधिकार मिलने का इंतजार है।

नगरपालिका में जनवरी 2022 के बाद से ही कर निर्धारण अधिकारी का पद खाली चल रहा था। यहां पर तैनात रहे कर निर्धारण अधिकारी अरूण कुमार का आकस्मिक निधन हो जाने के बाद शासन ने नई तैनाती नहीं की। पिछले दिनों स्थानीय निकाय निदेशालय के निदेशक डॉ. नितिन बंसल के द्वारा तबादला आदेश जारी करते हुए नगर निगम सहारनपुर में तैनात दिनेश कुमार को मुजफ्फरनगर पालिका में कर निर्धारण अधिकारी के पद पर तैनात किया। आदेश जारी होने के बाद दिनेश कुमार ने पालिका पहंुचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया, लेकिन उनको पूर्ण अधिकार मिलने का अभी इंतजार है। इसके लिए बोर्ड बैठक में उनकी ज्वाइनिंग का अनुमोदन करते हुए प्रस्ताव पारित किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी चौक पर असामाजिक तत्वों ने सिपाही को गिरा-गिराकर पीटा

दिनेश कुमार मुख्य रूप से मेरठ जनपद के निवासी हैं। वो मेरठ निगम में 13 साल विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं। इसके अलावा गाजियाबाद और सहारनपुर नगर निगमों में उनके द्वारा पांच-पांच साल तक कार्य किया गया है। पालिका के कर अधीक्षक नरेश शिवालिया भी मेरठ में तैनाती के दौरान उनके साथ काम कर चुके हैं। दिनेश कुमार को मिलनसार व्यक्तित्व वाला अधिकारी माना जाता है। अब देखना यह है कि वो यहां तैनाती के दौरान मुजफ्फरनगर पालिका के आर्थिक विकास के लिए क्या उपलब्धि हासिल कर पाते हैं। 

इसे भी पढ़ें:  मोदी-योगी की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच पहुंची मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों

Read More »

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मतगणना की तैयारियों में जुटा प्रशासन, डीएम बोले-निष्पक्ष रहें सभी अफसरउनका कहना है कि पिछले

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  इबकी बार, योगी जी गन्ने को भी कर देते 400 पारः राकेश टिकैतग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों

Read More »