पालिका ने कंपनी पर ठोंका एक करोड़ का जुर्माना

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के साथ अनुबंध के आधार पर शहरी क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण का कार्य कर रही दिल्ली की कंपनी एमआईटूसी सिक्योरिटी एण्ड फैसिलिटीज प्रा. लि. अब आर्थिक संकट से घिरती नजर आ रही है। वेतन के मामले में पांच दिनों तक कर्मचारियों की हड़ताल का प्रकरण प्रशासन के सहयोग से निपटा तो अब पालिका प्रशासन द्वारा कंपनी पर शर्तों का उल्लंघन करने और कार्य के प्रति लापरवाही साबित होने के कारण लगाया गया एक करोड़ का जुर्माना कंपनी के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। पालिका ने कंपनी को जुर्माने के रूप में काटी गई रकम का भुगतान करने से इंकार कर दिया है, जिसके कारण कंपनी के कर्मचारियों का दो माह का वेतन फंस गया है।

नगरपालिका द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और डलाव घरों से कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था के लिए एमआईटूसी कंपनी के साथ अनुबंध किया था। इसके लिए शहर के 55 वार्डों में घर घर कूड़ा उठान के साथ ही शहरी क्षेत्र के सभी डलाव घरों से कूड़ा निस्तारण कंपनी के सुपुर्द कर दिया गया। पालिका द्वारा इसके लिए कंपनी को 92 लाख रुपये प्रतिमाह का भुगतान तय किया गया। जबकि कंपनी को हर घर और प्रतिष्ठान से यूजर चार्ज वसूल करते हुए पालिका में जमा कराया जाना इसी अनुबंध की शर्तों में शामिल रहा। आज कंपनी के साथ करीब 450 कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। 55 वार्डों में 77 टिपर वाहन लगाकर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है। कंपनी के इन कर्मचारियों का प्रतिमाह करीब 45 लाख वेतन होता है। हालांकि वेतन देने की जिम्मेदारी कंपनी की है, लेकिन पिछले दिनों से पालिका के द्वारा कंपनी को पूरा भुगतान नहीं करने के कारण कंपनी ने वेतन देने से भी हाथ खड़े कर लिये और मामला पांच दिन की हड़ताल तक पहुंच गया था। सिटी मजिस्ट्रेट के हस्तक्षेप के बाद पालिका ने कंपनी को 32 लाख रुपये का भुगतान इसी शर्त पर किया था कि वो यह पैसा कर्मचारियों के वेतन मद में ही देंगे। इसके बावजूद भी कंपनी के सैंकड़ों कर्मचारी अभी ऐसे रह गये हैं, जिनका वेतन दो माह से नहीं मिला है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में बच्चों को कराया पंजाब का वर्चअल टूर

अब पालिका ने शर्तों का उल्लंघन करने और कार्य के प्रति लापरवाही तथा अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के आरोप में आर्थिक दंड रोपित किया है। कंपनी पर पालिका ने एक करोड़ पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और भुगतान से ये रकम काट ली है। नवम्बर माह में कंपनी को 92 लाख में से केवल 45 लाख रुपये का भुगतान किया गया और अक्टूबर माह के भुगतान से 60 लाख रुपये की कटौती की गई है। दो माह में कंपनी पर एक करोड़ पांच लाख रुपये का जुर्माना होने से कंपनी में हलचल मची है। कंपनी की ओर से पालिका से लगातार काटी गई रकम का भुगतान मांगा जा रहा है, लेकिन पालिका ने यह रकम देने से इंकार कर दिया है।

एमआईटूसी कंपनी के परियोजना प्रबंधक पुष्पराज सिंह ने बताया कि बिना कोई सटीक कारण बताये ही पालिका प्रशासन द्वारा सितम्बर और अक्टूबर के तय भुगतान से पैसा काट लिया गया है। हम केवल अक्टूबर माह से काटा गया 60 लाख रुपये पालिका से मांग रहे हैं। अभी कंपनी के साथ काम कर रहे सुपरवाइजरों और ऑफिस स्टाफ का वेतन नहीं दिया गया है। दो माह से यह वेतन लंबित है। इनका एक माह का करीब 12-13 लाख वेतन बैठता है। पालिका पैसा नहीं दे रही तो वेतन का संकट गहरा रहा है। जो 32 लाख का भुगतान पालिका ने दिया था, उससे वाहन चालकों और सफाई हैल्परों का वेतन दिया जा चुका है। गुरूवार को भी इस सम्बंध में वो खुद पालिका पहंुचकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार से मिले और सारी समस्या रखते हुए शेष भुगतान की मांग की, लेकिन उन्होंने जांच चलने की बात कहते हुए भुगतान पत्रावली पर स्वीकृति प्रदान करने से इंकार कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया रेन बसेरे का निरीक्षण, बांटे कम्बल

नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि ईओ के आदेश पर कंपनी के खिलाफ विभिन्न शिकायतों पर जांच की गई, इसमें आरोप सही पाये गये हैं, जुर्माना स्वरूप ही कंपनी की राशि का भुगतान रोका गया है। सितम्बर में 48 लाख का भुगतान किया गया था, शेष 44 लाख रुपये की रकम सिक्योरिटी मद में काटी गई थी और अक्टूबर में केवल 32 लाख का भुगतान कंपनी को दिया गया है। 60 लाख रुपया बतौर जुर्माना रोका गया है। वहीं ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह का कहना है कि कंपनी के खिलाफ जेई जलकल जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय समिति से जांच कराई गई है, जिसमें अधिकांश आरोप कंपनी के खिलाफ सही पाये गये हैं। इसी कारण भुगतान रोका गया है। इसमें नगर स्वास्थ्य अधिकारी को जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के समक्ष प्रकरण रखा जायेगा और भुगतान पर निर्णय हो पायेगा।


पेट्रोल पम्पर से कंपनी को तेल मिलना बंद, नहीं हो पा रही वाहनों की मरम्मत

इसे भी पढ़ें:  सरकार की सौगात-मंत्री कपिल देव ने दिखाई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी


मुजफ्फरनगर। पालिका के साथ काम कर रही एमआईटूसी कंपनी पूरी तरह से आर्थिक संकटों से घिर चुकी है। कंपनी ने जिन शर्तों पर काम करना स्वीकार किया, उनको पूरा ही नहीं किया जा रहा है। पालिका की जांच में अनेक ऐसी खामियां सामने आई, जिस कारण कंपनी का भुगतान पालिका प्रशासन को रोकना पड़ा। कंपनी के परियोजना प्रबंधक पुष्पराज सिंह का कहना है कि पालिका से पैसा नहीं मिलने के कारण अब तेल का बंदोबस्त करना भी मुश्किल हो रहा है, क्योंकि पेट्रोल पम्प से भी कंपनी के वाहनों को डीजल मिलना बंद होने लगा है, वहीं खराब हो रहे वाहनों की मरम्मत भी नहीं हो पा रही है, यहां तक की एक पंक्चर जोड़ने वाले ने भी भुगतान के बिना कार्य करने से इंकार कर दिया है। कर्मचारियों के वेतन को लेकर तनाव अलग से बढ़ रहा है। पाालिका ने दो माह में जो पैसा कंपनी के भुगतान से काटा है, उसका कोई कारण अभी तक नहीं बताया गया है। बताया कि कंपनी छोटे-बड़े 102 वाहनों से काम कर रही है। प्रतिदिन करीब 70-80 हजार रुपये का डीजल इन वाहनों में खर्च हो रहा है। महीने में 20-25 लाख रुपये का तेल लग रहा है। पम्प से 15 दिन के उधार के अनुबंध पर कंपनी काम कर रही है, लेकिन अब पम्प का भुगतान भी ज्यादा हो रहा है। यूजर चार्ज वसूलने में भी पालिका की ओर से सहयोग नहीं मिला रहा है। प्राइवेट कर्मचारी वसूली नहीं करने देते हैं, प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी नहीं किये तो कंपनी को मुश्किल हो रही है, फिर भी जो भी कलैक्शन हो रहा है, वो कंपनी जमा करा रही है। 

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में बच्चों को कराया पंजाब का वर्चअल टूरजनसंपर्क

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »