चेयरपर्सन आवास के सामने खोद दी सड़क, भड़के सभासद

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर सोमवार को सुबह जनता दरबार लगा हुआ था, इसी बीच उनके आवास के सामने ही सड़क पर आईजीएल पाइप लाइन डालने के लिए ठेकेदार ने मजदूर लगाकर गडढ़े खोदवा दिये। यहां पहुंचे सभासदों ने जब ये देखा तो उन्होंने हाल ही में बनाई गई सड़क को खोद दिये जाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कर्मचारी को वहां से भगा दिया और गडढ़ों को बंद कराया। इसकी जानकारी चेयरपर्सन को दी गई तो उन्होंने बिना अनुमति के ही सड़क खोदने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए आईजीएल कंपनी को पत्र लिखा और जवाब तलब करने के साथ ही कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी।

इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) द्वारा शहरी क्षेत्र में गैस पाइपलाइन डाली गई है। इस पाइप लाइन को डालने के लिए नगरपालिका परिषद् से अनुमति लिया जाना अनिवार्य है। आईजीएल पर लगातार ही नियमों के खिलाफ सड़कों को खोदने के आरोप लगते रहे हैं। इसमें आईजीएल द्वारा सोमवार को पटेलनगर नई मंडी स्थित पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास के समक्ष ही सड़क को खोदकर गडढे करवा दिये। यहां पर पहुंचे सभासद देवेश कौशिक और युवा भाजपा नेता विकल्प जैन ने जब यह देखा तो तब तक मजदूरों को लगाकर ठेकेदार चार पांच गहरे गडढे खोदवा चुका था। सभासदों ने मौके पर मजदूरों को हड़काया और ठेकेदार शिशिर भारद्वाज को भी मौके पर बुलवा लिया। उन्होंने सड़क खोदने की अनुमति दिखाने के लिए कहा तो ठेकेदार ने अनुमति होने से इंकार कर दिया, इसको लेकर उसको फटकार लगाते हुए तत्काल ही सभी गडढ़ों को बंद कराया और इस सम्बंध में चेयरपर्सन को भी अवगत कराया गया।

सभासद देवेश कौशिक ने बताया कि आईजीएल को नगरपालिका ने केवल 2023 तक ही पाइप लाइन बिछाने के लिए अनुमति प्रदान की थी, इसके बाद कोई अनुमति नहीं दी गई, लेकिन बिना अनुमति के ही आईजीएल द्वारा 2024 और अब 2025 में पाइप लाइन डालने के लिए शहरी क्षेत्र में सड़कों को खोदा जा रहा है। बताया कि इस सम्बंध में चेयरपर्सन को शिकायत कर कंपनी के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए मांग की गई है। ठेकेदार शिशिर भारद्वाज ने बताया कि वो आईजीएल कंपनी में लंबित लाइन के प्रकरणों का काम कर रहे हैं। उनके पास कोई अनुमति नहीं है, लेकिन यह कार्य आवश्यक होने के कारण कंपनी के कहने पर वो करा रहे थे। चेयरपर्सन आवास के समक्ष वाली साइड में करीब 100 मीटर पाइप लाइन का कार्य काफी दिनों से लंबित चल रहा है। इसी को डालने के लिए गडढे कराये गये थे, जिनको सभासदों के ऐतराज के बाद बंद करा दिया गया है। कंपनी को इससे अवगत कराया गया है।

इसे भी पढ़ें:  27 अपै्रल को लखनऊ में जुटेंगे व्यापारीः कृष्ण गोपाल

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि बिना अनुमति के ही उनके आवास के समक्ष आईजीएल पाइपलाइन डालने का प्रकरण सामने आया। इसमें निर्माण विभाग के जेई कपिल कुमार को नियमानुसार कार्यवाही कराये जाने के लिए कहा गया है। साथ ही उनसे रिपोर्ट भी मांगी गई है। जहां भी कंपनी के द्वारा बिना अनुमति के सड़क निर्माण को क्षति पहंुचाई गई है। उसकी जानकारी मिलने के बाद इसके लिए कंपनी से क्षतिपूर्ति वसूलने और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  समाजवादी पार्टी ने हर्षोल्लास से मनाई देवी अहिल्याबाई होल्कर जयंती

Also Read This

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  27 अपै्रल को लखनऊ में जुटेंगे व्यापारीः कृष्ण गोपालसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी कार्यक्रम में

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »