सपा सांसद के खिलाफ संयुक्त हिन्दू मोर्चा ने मुख्यालय पर दिया धरना

मुजफ्फरनगर। महाराणा सांगा के खिलाफ टिप्पणी के प्रकरण में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजपूत समाज के साथ ही अब हिन्दूवादी संगठनों ने भी मोर्चाबंदी की है। संयुक्त हिंदू मोर्चा के बैनर तले हिन्दूवादी संगठनों के नेताओं ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम दफ्तर पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सपा सांसद के खिलाफ मुखर विरोध दर्ज कराते हुए कार्यवाही की मांग की और एक ज्ञापन भी सौंपा।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने डीएम से कहा-एमआईटूसी कंपनी का भुगतान रोकें

संयुक्त हिन्दू मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष मनोज सैनी के नेतृत्व में अनेक हिन्दूवादी संगठनों के नेता और कार्यकर्ता मंगलवार को डीएम कार्यालय पर पहुंचे और वहां सपा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ धरने पर बैठ गये। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन भी सौंपा गया। इसमें कहा गया कि समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के द्वारा राष्ट्र के महान हिन्दू यो(ा महाराणा सांगा के खिलाफ राज्य सभा में बहुत ही अपमानजनक बयान दिया गया है, जिससे देश के हिन्दू समाज में बेहद रोष बना हुआ है। पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। महाराणा सांगा का अपमान करने वालों को राज्यसभा में बैठने का अधिकार नहीं होना चाहिए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपनी पार्टी के सांसद के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्यवाही नहीं की है जिससे जाहिर होता है कि अखिलेश यादव भी पार्टी के राज्यसभा सांसद के कथन से सहमत है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रामजी लाल सुमन की संसद सदस्यता को भंग करते हुए उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जाये। प्रदर्शन में मुख्य रूप से मनोज सैनी के अलावा संजय अरोरा, डॉ. योगेन्द्र शर्मा, राधेश्याम विश्वकर्मा, पंकज भारद्वाज, सुनील सिंघल, सुनील तायल सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  मारपीट प्रकरण में चरथावल चेयरमैन इस्लामुदीन गिरफ्तार

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »