इंतजार खात्म-रविवार को सामने आएगा भाजपा का नया जिलाध्यक्ष

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के नए जिलाध्यक्ष को लेकर महीनों से चल रही खींचतान और इंतजार का दौर अब खत्म हो रहा है। रविवार को दोपहर बाद मुजफ्फरनगर के भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया जायेगा। इसके लिए भाजपा की ओर से रविवार को कार्यालय पर मीटिंग बुलाई गई है। इसी मीटिंग में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक पंकज सिंह नए जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान करेंगे। यह घोषणा पहली बार नई व्यवस्था के तहत व्हाटसएप से की जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना बैगलेस डे, बच्चों ने जमकर की मौज-मस्ती

बता दें कि इस बार भाजपा के संगठनात्मक चुनाव को काफी समय से टाला जा रहा है। यूपी में भाजपा के जिलाध्यक्षों के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के पद पर चयन लटकने के कारण कार्यकर्ताओं में भी मायूसी का दौर बनने लगा था। जातिगत समीकरण साधने के लिए लखनऊ और दिल्ली के बीच पार्टी के नेताओं को लगातार भाग-दौड़ करनी पड़ी और कई बार सूची को बदला गया है। ऐसे में अब आखिरकार वो लम्बा इंतजार खत्म होने जा रहा है। रविवार 16 मार्च को यूपी में भाजपा जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। इसके लिए प्रत्येक जिले में पार्टी ने खास नेताओं की जिम्मेदारी लगाई है। भाजपा सूत्रों के अनुसार 16 मार्च को भाजपा कार्यालय गांधीनगर में नए जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान करने के लिए मीटिंग बुलाई गई है। इमसें 12 बजे से चुनाव पर्यवेक्षक और जिला चुनाव अधिकारी पूरण लाल लोधी, जिला प्रभारी पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल और जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी की उपस्थिति में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह पार्टी के नए जिलाध्यक्ष की घोषणा करेंगे। बताया गया कि जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान दो बजे के बाद किया जायेगा। इससे पहले पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग का दौर चलेगा। 

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने कूकड़ा मंड़ी रोड पर चलाया सफाई अभियान

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  लोहियानगर मस्जिद मारपीट: लड्डू विवाद बना हिंसागर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और अधिक मेहनत

Read More »