एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना बैगलेस डे, बच्चों ने जमकर की मौज-मस्ती

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में बच्चों को बस्ते के भारी बोझ से निजात दिलाकर खेल-खेल में व्यवहारिक ज्ञान की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से दो दिवसीय बैगलेस डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से कक्षा 2 के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ प्रतिभाग करते हुए खेल एवं कला सहित अन्य गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का सहरानीय प्रदर्शन किया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय के प्राइमरी विंग में नर्सरी से कक्षा-2 तक के छात्र-छात्राओं के लिए दो दिवसीय बैगलेस-डे का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को बिना बैग और किताबों के भी ज्ञान हासिल करने के लिए प्रेरित करते हुए उनको खेल ही खेल में सीखने के लिए जागरुक किया गया। इस दौरान कक्षाओं का वातावरण भी मौज मस्ती और हंसी-खुशी भरा रहा। विद्यार्थियों ने किताबों के तनाव से अलग मस्ती भरे वातावररण में रचनात्मकता और व्यावहारिक शिक्षा से भरपूर बैगलेस डे का पूरा आनंद लिया।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ ड्रग तस्कर सुरंग कांड: 530 ग्राम चरस के बाद घर में मिली गुप्त सुरंग, पुलिस भी रह गई हैरान


इस दौरान बच्चों को बेलैंसिंग, नॉन फायर कुकिंग, कला, क्राफ्ट, गेम्स और कहानियों के साथ ही अन्य गतिविधियों में शामिल करते हुए उनको बिना किताबों के व्यवहारिक ज्ञान दिया गया। इस प्रोग्राम के सहारे बच्चों ने खेल और कला के माध्यम से सीखने की अपनी प्रतिभा को निखारा और पेपर फोल्ड के सहारे बोट, कैट, डॉग और हाउस आदि बनाये। इसके साथ ही उनको व्यवहारिक ज्ञान सिखाने वाले विभिन्न प्रकार के खेल गतिविधियों में शामिल किया गया। उनको अपनी भावनाओं को नियंत्रित करना, संतुलन बनाना और तनाव मुक्त रहने के लिए भी प्रशिक्षित किया गया। इसके साथ ही कला के माध्यम से बच्चों ने सुन्दर चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नॉन फायर कुकिंग के सहारे बच्चों को फल और सब्जी की सलाद, नींबू पानी, शरबत आदि बनाना सिखाया गया।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अपने संदेश में कहा कि बच्चों के लिए यह एक ऐसा स्वप्निल अवसर था, जबकि वो अपने भारी स्कूल बैग के बोझ से मुक्त रहकर पाठयपुस्तकों और नोट बुक के बजाये खेल, कला, नृत्य और भिन्न-भिन्न गतिविधियों के सहारे सीखने की अपनी प्रतिभा को और सक्षम बनाने के लिए उत्साह और आनंद से परिपूर्ण नजर आते हैं। बैगलेस डे कार्यक्रम का उद्देश्य, छात्रों को भारी बैग और पाठयपुस्तकों के तनाव से राहत देने के साथ-साथ बच्चों में रचनात्मकता, संवाद क्षमता और जीवन कौशल का विकास करना है। इसके सहारे सीखने को अधिक रुचिकर और कक्षाओं का वातावरण तनाव मुक्त बनाना है। बच्चों ने दो दिवसीय कार्यक्रम में मौज मस्ती के बीच ही अपनी रचनात्मकता को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में प्राइमरी विंग की शिक्षिकाओं और स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर से लापता नाबालिग प्रेमिका को युवक ने मार डाला… फिर खुद को भी गोली से उडायास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  बिजली समस्या पर सभासद के साथ लोगों ने घेरा बिजली घरवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  भूमि अधिग्रहण का मुआवजा अनुकंपा नहीं, किसानों का अधिकार

Read More »