अमरूद तोड़ने के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

मुजफ्फरनगर। अमरूद तोड़ने को लेकर हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे चले। आरोप है कि दबंग पक्ष के लोगों ने एक युवक को जमकर पीटा और लहूलुहान कर दिया। इस प्रकरण में शिकायत न मिलने पर किसी के खिलाफ कार्यवाही नहीं हो पाई है। वहीं स्वामी यशवीर महाराज ने इस प्रकरण में घायल युवक पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए वीडियो बयान जारी किया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव बना माना जा रहा है।

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव पलड़ी में अमरूद तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गयां इसमें दबंगों ने एक पीड़ित को बेरहमी से पीटा और घायल कर दिया। दोनों पक्षों में जमकर ईट-पत्थर व लाठी-डंडांे से हमला किया गया। विशेष समुदाय के लोगों पर युवक को पीटने का आरोप लगा है। इस मामले में सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जनवरी को थाना शाहपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव पलड़ी में स्थित एक अमरूद के बाग में अमरूद का फल तोड़ने को लेकर दो पक्षों के लोगों के बीच मारपीट की घटना हो गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों के घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था। इसमें पुलिस ने बीएनएस की धारा 170 के अन्तर्गत कार्यवाही की। दोनों पक्षों से ही कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई थी। शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जायेगी। वहीं इससे पहले स्वामी यशवीर महाराज ने घायल युवक को न्याय दिलाने की आवाज उठाते हुए हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। 

इसे भी पढ़ें:  भारत को हिंदू राष्ट्र बनवाने के लिए एकजुट हो हिंदू वर्गः ललित मोहन

Also Read This

मुजफ्फरनगर-बकरी के बच्चे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

गांव मखियाली में मामूली बहस के बाद आमने-सामने आये लोग, खूब चले लाठी-डंडे, कई लोग हुए घायल मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव मखियाली में बकरी के बच्चे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। अचानक भड़की हिंसा से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तीन दिन बाद परिवार को मिला कांवड़ यात्रा में बिछड़ा बालकप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बकरी के बच्चे को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया

Read More »