PALIKA-बकरीद पर पानी की रहेगी निर्बाध आपूर्ति, नहीं होगा शट डाउन

मुजफ्फरनगर। आगामी दिनों में आ रहे त्यौहार और कांवड यात्रा को लेकर नगरपालिका परिषद् के द्वारा अपने तरकश के तीर दुरुस्त करने प्रारम्भ कर दिये गये हैं। चेयरपर्सन ने सभी विभागों को अपने अपने हिस्से की तैयारी अभी से शुरू कर देने के निर्देश दिये गये, अभी तक किये गये कार्यों और तैयारियों की समीक्षा के लिए उन्होंने पालिका कार्यालय में विभागीय मीटिंग लेकर व्यवस्था को परखने का काम किया। उन्होंने पालिका ईओ को सख्ती के साथ सुपरविजन करते हुए समय से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। ईद उल अजहा के तीन दिनों में निर्बाध जलापूर्ति पर जोर देते हुए इस अवधि में शटडाउन रहित आपूर्ति के निर्देश दिये गये हैं। कुर्बानी के पशुओं के अवशेषों का तत्काल नियमानुसार निस्तारण करने के लिए टीमों को लगाने और साफ सफाई तथा पथ प्रकाश की व्यवस्था पर विशेष बल दिया गया।

बता दें कि 17 जून को ईद उल अजहा के त्यौहार और इसके बाद श्रावण मास की कांवड यात्रा की तैयारियों को लेकर दिए गये दिशा निर्देशों पर हुए अमल को परखने के लिए पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शुक्रवार को टाउनहाल पहुंचकर अपने कार्यालय में विभागीय मीटिंग ली। करीब दो घंटे चली इस समीक्षा मीटिंग में बिन्दुवार तैयारियों को परखा गया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने प्रमुख रूप से जलकल, पथ प्रकाश और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को ईद उल अजहा के पर्व को लेकर तैयारियों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मस्जिदों के आसपास विशेष रूप से सफाई कराये जाने के साथ ही कली-चूने का छिड़काव कराया जाये। साथ ही स्ट्रीट लाइटों की स्थिति को परख लिया जाये। जहां लाइट खराब हैं या नहीं है, वहां पर लाइट को सही कराया जाये। निर्माण विभाग के अफसरों को भी निरीक्षण करते हुए ईदगाह और बड़ी मस्जिदों के आसपास रिपयेर वर्क की आवश्यकता होने पर कार्य समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये हैं। चेयरपर्सन ने ईद उल अजहा के पर्व के तीनों दिन पानी की निर्बाध आपूर्ति बनाये रखने के लिए जलकल विभाग के एई सुनील कुमार को विशेष निर्देश दिये हैं। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि ईद और कांवड यात्रा की तैयारियों को लेकर जो भी निर्देश दिये गये हैं, उनको समयावधि में पूर्ण करने के लिए सख्ती के साथ हिदायत दी गई है। कहीं पर भी अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। कोई भी कर्मचारी या व्यक्ति खुले में अथवा कूड़ा डलावघरों में पशुओं के अवशेष नहीं डालेगा। उन्होंने मीटिंग में उपस्थित ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को निर्देशित किया कि वो सभी विभागों का सुपरविजन करते हुए लगातार कार्यों को लेकर समीक्षा करें।

इसे भी पढ़ें:  इंडिगो फ्लाइट संकट पर भड़के राकेश टिकैत, कहा-यह मोदी सरकार की निजीकरण नीति की देन

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत चेयरपर्सन द्वारा सभी विभागों की मीटिंग ली गई थी। इसमें सर्वप्रथम बकरीद के त्यौहार की तैयारियों की समीक्षा की। पशुओं के अवशेष के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। इसमें शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों के लिए 25 कर्मचारी लगाये जा रहे हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल की देखरेख में यह टीम कुर्बानी के बाद पशुओं के अवशेष का निस्तारण करने के लिए काम करेगी। पशु अवशेष के लिए वाहनों का ट्रांसपोर्टेशन के लिए रूट चार्ज तय किया गया, साथ ही सख्त निर्देश दिये गये हैं कि कोई भी वाहन खुले में अवशेष न ले जायें, इसके लिए सभी वाहनों के लिए तिरपाल की व्यवस्था, अवशेष को गडढा खोदकर नमक डालकर निस्तारण करने, इसके लिए दस कुंतल नमक की व्यवस्था की जा रही है। मस्जिदों के आसपास समुचित सफाई व्यवस्था के लिए निर्देश भी दिए गए हैं। ईदगाह के आसपास नमाज के दौरान पानी और सफाई की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। शहरी क्षेत्र में गर्मी को देखते हुए वाटर कूलर को चालू कराने के लिए भी निर्देशित किया गया है। कांवड को लेकर भी कार्यों को समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये हैं। मीटिंग में सभी विभागों के अधिकारी और लिपिक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  सर्द रात में अर्धनग्न प्रदर्शन के बाद जगा प्रशासन, कूड़े भरे तीन ट्रक जब्त

चेयरपर्सन मीनाक्षी ने दी सौगात, कांवड मार्ग पूरी तरह जगमगाया

मुजफ्फरनगर। अभी तक उधार की लाइट पर निर्भर रहने वाला कांवड मार्ग अब अपनी लाइटों से रोशन हुआ है। कांवड यात्रा से पहले ही नगरपालिका की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने यह शहरवासियों के साथ ही शिवभक्तों को एक बड़ी सौगात देने का काम किया है। कांवड मार्ग पर दूसरे चरण की स्ट्रीट लाइट का काम पूरा होने पर चेयरपर्सन ने इसे जनता को समर्पित किया।

अहिल्याबाई होल्कर चौक से लेकर मदीना चौक तक कच्ची सड़क कांवड मार्ग अब अपनी नियमित लाइटों से रोशन है। श्रावण मास की कांवड यात्रा के दौरान यह मार्ग शिव भक्त कांवडियों के शहर में प्रवेश के लिए मुख्य मार्ग रहता है। इस पर अभी तक स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण नगरपालिका परिषद् को हर साल कांवड यात्रा के दौरान करीब एक पखवाड़े तक किराये की लाइटों का बंदोबस्त करना पड़ता था, लेकिन पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने इसे प्राथमिकता पर लिया और दो चरणों में इस पूरे कांवड मार्ग पर स्ट्रीट लाइटों को लगवाने के साथ ही उधार की लाइट पर इसकी निर्भरता को समाप्त किया। गुरूवार की देर शाम चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कांवड मार्ग कच्ची सड़क पर शेष स्ट्रीट लाइट के कार्य के पूर्ण होने पर उसका लोकार्पण किया। चेयरपर्सन ने बताया कि राज्य वित्त आयोग की धनराशि से अहिल्याबाई होल्कर चौराहे से मदीना चौक तक करीब 87 लाख रुपये की लागत से डिवाईडर पर स्ट्रीट लाइट लगवाई गई हैं। यहां पर कांवड यात्रा में इसका बड़ा लाभ मिलेगा, इसके साथ ही शहरवासियों को भी राहत रहेगी। इस दौरान मुख्य रूप से सभासद आदिल मलिक, रविकांत शर्मा उर्फ काका, अमित पाल, कुसुमलता पाल पत्नी बिजेन्द्र पाल, नवाब जहा पत्नी वाजिद मलिक, मरजुबाना के अलावा पथ प्रकाश लिपिक गोपीचंद वर्मा व अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  अत्याधुनिक बहुआयामी ऑडिटोरियम की पहली झलक ने किया दीवाना

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  सांसद चंदन चौहान को योगी-मोदी सरकारों से

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  रिफाइंड से बनाया जा रहा था पनीर, नष्ट करायाफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  CUET 2025 में “अचीवर्स एकेडमी” के विद्यार्थियों का ऐतिहासिक प्रदर्शनइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  CUET 2025 में “अचीवर्स एकेडमी” के विद्यार्थियों का ऐतिहासिक प्रदर्शनलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन

Read More »