MUZAFFARNAGAR-दुकान तोड़ने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, जीसीबी भी बरामद

मुजफ्फरनगर। ड्राइक्लीनर्स की दुकान को लेकर किरायेदार और मकान मालिक के बीच चल रहे विवाद में जेसीबी से दुकान को बिस्मार कराने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही दुकान तोड़ने में प्रयोग की गई जेसीबी को बरामद कर उसको भी जब्त कर लिया है। इस मामले में दुकान मालिक दो सगे भाईयों सहित चार आरोपियों की गिरफ्तारी होनी बाकी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला रामपुरम में ब्रज ड्राइक्लीनर्स के नाम से किराये पर दुकान करने वाले नई मंडी क्षेत्र के गंगा विहार भोपा रोड निवासी सुरेन्द्र कुमार उर्फ सुरेन्द्र चौहान पुत्र चन्दर सिंह ने पिछले दिनों कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दुकान के मालिक बिजेन्द्र जैन उर्फ मोहनलाल जैन निवासी योगेन्द्र पुरी और हरेन्द्र कुमार जैन निवासी सुथराशाही पुत्रगण सुरेन्द्र प्रकाश जैन हैं। वो उससे दुकान खाली कराने के लिए जबरदस्ती कर रहे थे। इस मामले में किरायेदार सुरेन्द्र ने अदालत में वाद दायत कर दिया था।

इसे भी पढ़ें:  अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने दिया वैश्य सभा से इस्तीफा

12 दिसम्बर 2023 को कोर्ट ने सुरेन्द्र को कब्जादार मानते हुए स्थगन आदेश दे दिया था। बताया कि 02 अपै्रल 2024 को कोर्ट ने स्थगतन आदेश निरस्त कर दिया। सुरेन्द्र अपील की तैयारी कर ही रहा था कि 23 अपै्रल की रात को बिजेन्द्र जैन, हरेन्द्र जैन ने अपने सहयोगी शावेज पुत्र शमीम अहमद निवासी जौली और मुकर्रम व मुकीम पुत्रगण शमी अहमद से मिलकर उसकी दुकान को बुल्डोजर चलाकर बिस्मार करा दिया। आरोप है कि इन लोगों ने उसके गल्ले में रखे दस हजार रुपये, कैमरे, कीमती सामान, कपड़े आदि चोरी करने के आरोप लगाये थे। शहर कोतवाली पुलिस ने पांचों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली थी।

इसे भी पढ़ें:  नकाबपोश चोरों का आतंकः एक ही रात में कई घरों में चोरी की वारदात से सनसनी

कोतवाली प्रभारी महावीर चौहान ने बताया कि पुलिस ने आज दुकान तुड़वाने वाले आरोपी मौलाना मुकर्रम पुत्र मुकीम, सचिन निवासी बसेडा और अमित निवासी पीनना को गिरफ्तार करते हुए जेसीबी भी बरामद कर ली है। बताया कि मुकर्रम जमियत उलेमा में पदाधिकारी भी है। सचिन और अमित की जेसीबी है। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें:  दुल्हैंडी के दिन दो पक्षों के बीच जमकर पथराव, कई लोग घायल

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »