व्यापारियों ने किया मंत्री कपिल देव व चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का अभिनंदन

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की 17 मार्किट के 500 दुकानदारों के करीब तीन दशक पुराने प्रकरणों का निस्तारण करने के लिए पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा उप विधि लाकर निस्तारण कराने के प्रयास को लेकर व्यापारियों ने नगर विधायक एवं मंत्री कपिल देव अग्रवाल और पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और वार्ड सभासद मनोज वर्मा का नागरिक अभिनंदन करते हुए व्यापारी हित में लिये गये इस बड़े निर्णय के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णगोपाल मित्तल के द्वारा भगत सिंह रोड स्थित तुलसी पार्क में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उन्होंने बताया कि नगरपालिका परिषद् की शहरी क्षेत्र में 17 मार्किट स्थित हैं, जिनमें करीब 509 दुकानदार अपना अपना कारोबार कर रहे हैं। इन दुकानदारों में शिकमी किरायेदारी, वारिसान और 15 साला प्रकरण लंबित चले आ रहे हैं। कई चेयरमैन के कार्यकाल में इनका समाधान कराये जाने के लिए आवाज उठी और प्रयास भी किये गये, लेकिन ये आधे-अधूरे ही साबित हुए। व्यापारी नेता ने कहा कि मौजूदा पालिका बोर्ड में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में इस समस्या का स्थाई समाधान तलाशने के प्रयास शुरू हुआ और इसमें प्रदेश सरकार के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। पालिका की तीन जून 2025 को सम्पन्न हुई बोर्ड मीटिंग में कर विभाग के द्वारा तैयार उप विधि में किये गये 50 प्रतिशत किराया बढोतरी के प्रस्ताव को 35 प्रतिशत कर दिये जाने के सम्पूर्ण बोर्ड के मत को पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने स्वीकार करते हुए इसे शासन को भिजवाया है, यह उनका व्यापारी हित में बड़ा फैसला है। उन्होंने पूर्ण व्यापारी समाज की ओर से दोनों अतिथियों को शॉल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को करेंगे सहारनपुर का दौरा


मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों के इस प्रकरण को लेकर हम लगातार प्रयास करते रहे। इसमें जो बाधा थीं, उनको शासन स्तर से पालिका बोर्ड को साथ लेकर हल कराया गया। इसे जल्द से जल्द लागू कराया जायेगा। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि हम अपने कार्यकाल के पहले ही दिन से पालिका मार्किट के किरायेदार व्यापारियों के हितों को लेकर संवेदनशील होकर कार्य कर रहे हैं। व्यापारियों के लंबित प्रकरणों को निस्तारित कराने के लिए बोर्ड मीटिंग में बड़ा निर्णय लिया गया है। शासन की मंजूरी प्राप्त होने के साथ ही इस उपविधि को लागू कराने में देर नहीं की जायेगी। इससे जहां पालिका को राजस्व की प्राप्ति होगी तो वहीं व्यापारियों को भी राहत मिलेगी और शिकमी किरायेदारों को अपना आवंटन प्राप्त होगा। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि इस मुद्दे में नगर पालिका सदैव आपके साथ है और आपके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी यह सकारात्मक पहल व्यापारियों के हित में एक मजबूत कदम है।

इसे भी पढ़ें:  डीआईजी अभिषेक सिंह पहुंचे दारुल उलूम

कृष्णगोपाल मित्तल ने व्यापारियों की ओर से मंत्री कपिल देव, पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और पालिका बोर्ड के साथ ही इस प्रस्ताव को लाने वाले वार्ड 49 के भाजपा सभासद मनोज वर्मा का अभिनंदन करते हुए पूर्ण बोर्ड का आभार भी प्रकट किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी, व्यापारी नेता सुनील तायल, शलभ गुप्ता, राजकुमार कालरा, महेंद्र नाथ, चंद्र मोहन, विक्की, सुरेंद्र ठाकुर, राजकुमार संगम, किरण पाल, अनुज गोयल, मोहित नागपाल, सुधांशु, विजय मदान, ब्रिज कुंवर, आकाश, चीकू जैन, आलोक आहूजा, परवेज, जयेंद्र प्रकाश सहित अनेकों व्यापारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 में ऐसा रहा मुजफ्फरनगर जिले के दस नगरों का हाल

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  दो पूर्व चेयरमैनों के कार्यकाल की कमाई

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  डीआईजी अभिषेक सिंह पहुंचे दारुल उलूमफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  एडीएम नरेन्द्र बहादुर ने देखा कांवड़ कंट्रोल रूम, ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने बांटे रेन कोटइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौतलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार,

Read More »