ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना कस्बे में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। पुराने बिजली घर के पास तेज़ रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय शमशाद और उनकी पत्नी खुशनुदा के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें:  ई-चालान का मेसेज भेज खाते से 11 बार में उड़ाए 18 लाख

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दंपत्ति एक डॉक्टर के यहां से इलाज कराकर अपने घर लौट रहे थे। तभी अचानक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गया। हादसा इतना भयानक था कि दोनों की मौके पर ही जान चली गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मृतकों के परिवार में कोहराम छा गया।

इसे भी पढ़ें:  ढाबे पर भोजन में निकला प्याज, कांवड़ियों ने हंगामा कर की तोड़फोड़

बुढ़ाना थाना प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक और उसके चालक को घटनास्थल से ही हिरासत में ले लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। परिजनों ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। इस दुखद हादसे ने एक बार फिर सड़कों पर तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने की कीमत लोगों की जान से चुकाने की गंभीरता को उजागर किया है।

इसे भी पढ़ें:  पहले न मौजे थे, न किताबें, अब स्मार्ट हो रहे सरकारी स्कूलः सोमेन्द्र तोमर

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-योगी सरकार का सुशासन, देखेगा आमजनगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और अधिक मेहनत कर

Read More »