ढाबे पर भोजन में निकला प्याज, कांवड़ियों ने हंगामा कर की तोड़फोड़

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी में एक मूक बधिर युवक द्वारा महिला कांवड़ियां की कांवड़ के पास थूक दिये जाने पर उपजा विवाद शांत ही हुआ था कि पुरकाजी में ही एक बार फिर से कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए बवाल मचा दिया। ढाबे पर भोजन करने के लिए रूके कांवड़ियों का आरोप है कि ढाबे के कर्मियों द्वारा परोसे गये खाने में प्याज डाला गया था, भोजन में वो सामने आया तो कांवड़ियों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। उन्होंने ढाबे के कर्मचारियों की पिटाई कर दी और जमकर तोड़फोड़ करते हुए घंटों तक हंगामा कर बवाल मचाया।

पुरकाजी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-58 में सोमवार की देर रात करीब 3 बजे कांवड़ियों और ढाबा मालिक के बीच खाने को लेकर विवाद हो गया। यहां पर स्थित श्री सिद्ध बाबा बालकनाथ ढाबे पर कांवड़ियों ने जमकर तोड़फोड़ की। कांवड़ियों ने खाने में प्याज मिलने की शिकायत पर आक्रोश जताया और कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदर्शन करतेे हुए हंगामा किया।

हरियाणा के कांवड़ियों का कहना है कि उन्हें जो खाना परोसा गया, उसमें प्याज मिली हुई थी। धार्मिक आस्था से जुड़ी इस बात को लेकर कांवड़िए भड़क गए और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और कांवड़ियों ने श्री सिद्ध बाबा बालकनाथ ढाबे पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर मामला किसी तरह शांत कराया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वहीं, ढाबा मालिक धीरज पंवार ने बताया कि देर रात 3 बजे कुछ कांवड़िये ढाबे पर खाना खाने रुके थे। मालिक के अनुसार, खाना खाने के बाद जब पैसे मांगे, तो कांवड़ियों ने पैसे देने से इंकार कर दिया, जिससे बहस शुरू हुई और मामला बढ़ गया। इसके बाद ही कांवड़ियों ने अचानक ही खाने में प्याज डालने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप का प्रमोशन, गाजियाबाद में एडीएम सिटी बने

खाने में प्याज और पैसे मांगने पर ढाबे पर विवाद इतना बढ़ गया कि कांवड़ियों ने ढाबे में जमकर तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। तोड़फोड़ में एक कांवड़िए को चोट भी लगी है। हंगामे की घटना की सूचना मिलते ही पुरकाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया और कांवड़ियों को गंतव्य की और रवाना किया। इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देर रात 3 बजे का मामला है, ढाबे पर हंगामा और तोड़फोड़ की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। हंगामा कर रहे कांवड़ियों को समझा बुझा कर शांत किया गया और इसके बाद वो अपने रास्ते आगे बढ़ गये। होटल मालिक का कहना है कि खाने में प्याज का प्रयोग नहीं किया गया, पैसा मांगने पर ही कांवड़ियों ने यह आरोप लगाये और हंगामा किया।

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका चेयरपर्सन-ईओ ने कराया योगाभ्यास

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  दो बाइकों की टक्कर में इकलौते बेटे समेत दो युवकों की मौत, परिवारों में मातमजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »