MUZAFFARNAGAR-बालिका का अपहरण कर रेप मामले में दो आरोपियों को सजा

मुजफ्फरनगर। करीब सात साल पहले एक नाबालिग बालिका का अपहरण करने के मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों को दोषी करार देने के साथ ही उनको सजा सुनाई है। इसमें मुख्य अभियुक्त को 20 साल तो उसका साथ देने वाले सहयोगी दोस्त को 5 साल का कारावास और अर्थदण्ड दिया गया है।

शासकीय अधिवक्ता प्रदीप बालियान और दिनेश शर्मा ने अपहरण और बलात्कार के इस मामले में अभियोजन की ओर से मजबूती के साथ पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2017 में जनपद शामली के थानाभवन निवासी एक 16 साल की बालिका का दो युवकों ने अपहरण कर लिया था। इसके बाद उसके साथ बलात्कार किया गया। परिजनों की ओर से इस मामले में उस्मान और उसके दोस्त सोनू को आरोपी बनाया गया। इसमें मुख्य अभियुक्त उस्मान रहा और सोनू ने दोस्त होने के कारण बालिका का अपहरण करने में उसका सहयोग किया था।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में यूजीसी इक्विटी एक्ट के विरोध में उग्र हुआ वैश्य समाज

बताया कि मामले की सुनवाई पोक्सो कोर्ट की पीठासीन अधिकारी मंजूला भालौटिया के समक्ष हुई। इसमें मंगलवार को कोर्ट द्वारा अपना फैसला सुनाते हुए साक्ष्यों के आधार पर उस्मान और सोनू को दोषी करार दिया गया। न्यायाधीश मंजूला भालौटिया ने मुख्य अभियुक्त उस्मान को बालिका के अपहरण और बलात्कार करने के लिए 20 साल की सजा और 25 हजार रुपये जुर्माना तथा उसका अपहरण में साथ देने वाले सह अभियुक्त सोनू को 5 साल की सजा और 5 हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। अदालत ने यह भी आदेश दिया कि दोनों दोषियों से वसूल की जाने वाली अर्थदण्ड की राशि 30 हजार रुपये पीड़िता को बतौर मुआवजा प्रदान की जाये। इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता प्रदीप और दिनेश ने कई गवाह और साक्ष्य प्रस्तुत किये, जो आरोपियों को दोषी साबित कराने में सहायक साबित हुए। 

इसे भी पढ़ें:  संपत्ति विवाद में बाप-बेटे को मारी गोली, लड़के की हुई मौत, पिता की हालत नाजुक

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  संपत्ति विवाद में बाप-बेटे को मारी

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »