नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की मौत

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भैंसानी बाईपास शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक कांवड़िए की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कांवड़ यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं और मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए तीनों कांवड़िए हरिद्वार से जल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे थे। मृतक की पहचान शिवम निवासी ग्राम सुनहरा, थाना गंगनहर, रुड़की के रूप में हुई है, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके दो अन्य साथी दीपक और अनिल, जो कि उसी गाँव के निवासी बताए जा रहे हैं। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  UP RO-ARO परीक्षा 2025 शांतिपूर्वक संपन्न, AI निगरानी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। उधर, शनिवार को हुए एक अन्य सड़क हादसे में घायल हुए विनय कुमार की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। विनय को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था, जहाँ से गंभीर हालत में रेफर किया गया था। लगातार हो रहे हादसों से कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन से श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  गुरू चन्द्रमोहन की सेना ने उठाई बांग्लादेश में हिन्दुओं को बचाने की आवाज

कांवड़ देखने गए थे लोग, चार घरों के ताले तोड़ लाखों का माल किया साफ

मुजफ्फरनगर। बरला गांव में शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब कांवड़ यात्रा से लौटे ग्रामीणों ने अपने घरों के ताले टूटे पाए। गांव बसेड़ा निवासी महक सिंह ने बताया कि वह, उसका भाई पिंकू, पड़ोसी अर्जुन और कपिल अपने परिवार के साथ कांवड़ मेला देखने गए थे। शाम को लौटने पर चारों के घरों में चोरी की वारदात सामने आई। चोरों ने सोने-चांदी के लाखों रुपये के गहनों के साथ-साथ करीब छह हजार रुपये नकद भी चोरी कर लिए। छपार थाना पुलिस ने महक सिंह की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव में इस वारदात से दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  गांव खेडी करमू में चैकिंग करने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमला

Also Read This

यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी पर मौसम विभाग की चेतावनी

यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी ने लोगों को समय से पहले ही तपिश का अहसास करा दिया है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि हमीरपुर में पारा 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी जारी की है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण दोपहर में बाहर निकलना चुनौतीपूर्ण हो गया है। ऊनी कपड़े अलमारी में रखे जा रहे हैं और घरों में पंखे फिर से चलने लगे हैं। मौसम विभाग की चेतावनी: और बढ़ेगी तपिश यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी को लेकर आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र,

Read More »
सुप्रीम कोर्ट द्वारा हिमाचल प्रदेश में पर्यावरणीय संकट पर जताई गई चिंता, जजों की टिप्पणी और बाढ़-भूस्खलन से प्रभावित पहाड़ी इलाका।

एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका पर आपत्तिजनक सामग्री, किताबें वापस लेने के निर्देश

एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका पर आपत्तिजनक सामग्री को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को हुई सुनवाई में भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने इसे “गहरी और सोची-समझी साजिश” करार देते हुए जांच के निर्देश दिए। कोर्ट ने सभी प्रतियां वापस लेने और दो सप्ताह में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम के लिए जिम्मेदार एनसीईआरटी ने वेबसाइट से पुस्तक हटाने के कुछ घंटों बाद ही उसका वितरण भी रोक दिया। संस्था ने ‘अनुचित सामग्री’ के लिए माफी मांगते हुए कहा है कि संबंधित पुस्तक को उपयुक्त अधिकारियों के परामर्श से फिर से लिखा जाएगा। क्या है पूरा मामला? एनसीईआरटी की

Read More »

1 मार्च से लागू होगा सिम-बाइंडिंग नियम, WhatsApp पर असर

1 मार्च 2026 से सिम-बाइंडिंग नियम लागू होगा, जिसके तहत WhatsApp समेत सभी प्रमुख मैसेजिंग ऐप्स को एक्टिव सिम से जुड़े रहना अनिवार्य होगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस नियम में कोई ढील नहीं दी जाएगी और कंपनियों को इसे हर हाल में लागू करना होगा। यह कदम डिजिटल सुरक्षा मजबूत करने और साइबर अपराध पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। क्या है सिम-बाइंडिंग नियम और क्यों जरूरी? सिम-बाइंडिंग नियम के तहत जिस मोबाइल नंबर से आपने WhatsApp अकाउंट बनाया है, वही सिम आपके फोन में लगातार एक्टिव रहनी चाहिए। अगर सिम हटाई जाती है, बंद हो जाती है या दूसरे फोन में डाल

Read More »
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते श्रद्धालु

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, घर में होगा धन का आगमन

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। धार्मिक शास्त्रों में वर्णित है कि यदि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-उपासना की जाए तो जीवन से दरिद्रता दूर होती है और आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से न केवल धन लाभ होता है, बल्कि परिवार में प्रेम, शांति और सौहार्द भी बढ़ता है। मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न माना जाता है कि मां लक्ष्मी का वास वहीं

Read More »
होलिका दहन 2026 की पूजा करते श्रद्धालु

होलिका दहन 2026: जानें सही नियम और शुभ मुहूर्त

होलिका दहन 2026 फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाएगा। यह पर्व केवल रंगों की होली का आरंभ नहीं है, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की कृपा से होलिका अग्नि में भस्म हो गई और प्रह्लाद सुरक्षित रहे। इसी घटना की स्मृति में होलिका दहन किया जाता है। होलिका की अग्नि को पाप, रोग और नकारात्मक ऊर्जा के नाश का प्रतीक माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजन करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तिथि और शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार 2

Read More »

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »