MUZAFFARNAGAR-नकली करेंसी के साथ नेशनल खिलाड़ी सहित दो दबोचे

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर एटीएस के साथ मिलकर मुजफ्फरनगर पुलिस ने बड़ा गुडवर्क किया है। पुलिस ने दो शातिर जालसाजों को दबोचकर नकली करेंसी के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने पुलिस लाइन में मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि सहारनपुर एटीएस और मुज़फ्फरनगर पुलिस ने 500 के नकली करेंसी चलाने के आरोप में दो शातिरों फुलेन्द्र और सद्दाम को गिरफ्तार किया है, इनके पा से 77500 रूपये की जाली करेंसी बरामद की गई है। ये लोग मार्किट में इस नकली करेंसी से खरीदारी का प्रयास कर रहे थे। एसपी सिटी ने बताया कि फुलेन्द्र एथलीट है और नेशनल स्तर का खिलाड़ी भी रह चुका है। उसने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक भी जीत हैं। फुलेन्द्र पिछले दिनों स्थानीय स्पोटर्स स्टेडिय में एथलीट के लिए कोच के रूप में भी अपने सेवाएं प्रदान कर चुका है। इनके कब्जे से कुछ दस्तावेज और बाइक बरामद करने के बाद जेल भेज दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका लाइट खरीद में फंसे शिकायतकर्ता सभासद

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  के मंत्री पर हमला — रास्ते में गाड़ी रोककर की अभद्रतागर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य

Read More »