विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी कर भाग रहे दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल

मुजफ्फरनगर। मीरापुर थाना क्षेत्र के भुम्मा नहर पुल से तुल्हेड़ी मार्ग पर ट्रांसफार्मर चोरी कर भाग रहे बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गये। जबकि भाग रहे एक अन्य बदमाश को पुलिस ने काम्बिंग कर खेत से गिरफ़्तार कर लिया। जबकि चौथा बदमाश खेतों के रास्ते फरार हो गया।

सीओ जानसठ यतेन्द्र नागर ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाये जा रहे चौकिंग अभियान के तहत मीरापुर इंस्पेक्टर दिनेशचन्द्र बघेल के नेतृत्व में शनिवार की देररात्रि मीरापुर पुलिस भुम्मा नहर पुल से तुल्हेड़ी की ओर जाने वाले रास्ते पर गश्त कर रही थी। इस दौरान तुल्हेड़ी के जंगल में कुछ बदमाश ट्रांसफार्मर चोरी कर रहे थे।जो कि पुलिस को देखकर भागने लगे जब पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो पुलिस की गोली दो बदमाशों को जा लगी जिसके बाद पुलिस ने गोली लगने से घायल दोनों बदमाशों को दबोच लिया। जबकि दो बदमाश खेतों में घुस गए। जिनमें से एक बदमाश को पुलिस ने काम्बिंग कर पकड़ लिया।

इसे भी पढ़ें:  बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ का एक जवान घायल

गोली लगने से घायल पकड़े गए बदमाशों में एक बदमाश शातिर लुटेरा अलीशेर पुत्र शाहबुद्दीन निवासी मोहल्ला मुन्नालाल, थाना मवाना निकला जबकि दूसरे ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम इरशाद उर्फ भोला पुत्र लियाकत निवासी गांव मंढियाई थाना सरधना बताया,जबकि पुलिस काम्बिंग के दौरान खेत से पकड़े गए तीसरे बदमाश ने अपना नाम अजरूद्दीन उर्फ अजरु पुत्र रहीमुद्दीन निवासी सराबा थाना हापुड़ नगर बताया। इंस्पेक्टर दिनेशचंद्र बघेल ने बताया कि उक्त बदमाशों ने करीब एक माह पूर्व 9 जौलाई की रात में नंगलाखेपड निवासी बलीराम पुत्र शीशपाल के नलकूप पर चोरी की थी। पुलिस को बदमाशों के कब्ज़े से दो तमंचे 315 बोर व चार जिन्दा कारतूस बरामद व दो खोखा कारतूस बरामद हुए तथा एक होंडा सिटी कार बरामद हुई। पुलिस को बदमाशों द्वारा चोरी के लिए तोड़ा गया ट्रांसफार्मर भी पड़ा मिला। मुठभेड़ की सूचना पर सीओ जानसठ यतेन्द्र नागर के अलावा रामराज व जानसठ पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी, पुलिस ने घायल बदमाशों को उपचार के लिए सीएचसी जानसठ भिजवाया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कप्तान ने पुलिस शाखाओं के कामकाज को परखा

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कप्तान ने पुलिस शाखाओं के कामकाज को परखागर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और अधिक

Read More »