खतौली में रेल से कटकर दो युवकों की मौत

मुजफ्फरनगर। खतौली क्षेत्र में रेलवे लाइन पर शनिवार को मात्र 15 घंटांे के भीतर ही दो युवकों की लाइन पर हुए हादसों में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इन दोनों हादसों के कारण परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने लाइन पर क्षत विक्षत हुए युवकों के शवों को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भिजवा दिया था।

बताया गया कि शनिवार को खतौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रात से सुबह तक दो हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यहां पर रात्रि में एक युवक हादसे का शिकार हुआ तो सुबह में करीब 35 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो जाने से हलचल बनी रही। मध्य रात्रि खतौली रेलवे लाइन पर हादसा हो जाने के कारण युवक की मौत हुई, पुलिस के अनुसार यहां पर शहर के मौहल्ला मल्हूपुरा निवासी 25 वर्षीय युवक जाहिद ट्रेन की चपेट में आ गया था, टक्कर लगने के कारण जाहिद की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने जाकर जाहिद के शव को कब्जे में लिया और तलाशी में मिले दस्तावेज के आधार पर उसकी शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी। अभी पुलिस इसी कार्यवाही में जुटी हुई थी कि सवेरे खतौली रेलवे स्टेशन पर मालगाडी ट्रेक पर दूसरी घटना हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि यहां पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई है, जिसका शव भी क्षत विक्षत हो गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त राजू पुत्र शिव कुमार निवासी सैनी नगर खतौली के रूप में की। पुलिस ने दोनों मामले में परिजनों को हादसों की सूचना दी तो उनमें कोहराम मच गया।

इसे भी पढ़ें:  दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन सकल जैन समाज ने उत्तम तप धर्म की पूजा की

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »