MUZAFFARNAGAR-वोल्टेज कम आने पर भड़के ग्रामीण, जेई को बनाया बंधक

मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी के बीच बिजली की आंख मिचौली लोगों की अग्निपरीक्षा ले रही है। ऐसे में अब लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा है। एक गांव में बिजली के कम वोल्टेज की समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने बिजली घर पहुंचकर प्रदर्शन किया और जेई को बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने जेई पर नलकूप चलवाने के लिए गांव की सप्लाई बदलने का आरोप लगाते हुए पूर्व व्यवस्था लागू करने की मांग की गई है।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ अल्फा हॉस्पिटल पर किडनी प्रकरण की आंच: नोटिस, सन्नाटा और कई अनुत्तरित सवाल

भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति बदहाल है, इसी के चलते जनजीवन बेहाल हो रहा है। ऐसे में नई मंडी क्षेत्र के गांव बिलासपुर के ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति में कम वोल्टेज आने को लेकर समस्या का समाधान नहीं होने पर बिजली घर पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जेई मंगल राम को बिजली घर पर बंधक बना लिया। ग्रामीणों का आरोप था कि बिजलीघर से बिलासपुर को जाने वाली लाइन बदलकर दूसरे गांव शेरनगर के किसानों को आपूर्ति दी जा रही है। इसी कारण बिजली की समस्या गांव में लगातार बनी हुई है। आरोप है कि पैसे लेकर गांव शेरनगर की करीब 55 ट्यूबवेल जेई चलवा रहे है, जबकि बिलासपुर में कम वोल्टेज के कारण विद्युत आपूर्ति का भी कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं जेई का कहना है कि गांव शेरनगर के विद्युत परिवर्तक पर लोड अत्याधिक होने के कारण ही बिलासपुर की लाइन से जोड़ा गया है। 

इसे भी पढ़ें:  मूलचंद रिसोर्ट पर ममता अग्रवाल ने लगाया योग मेला

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  सामाजिक कार्यकता की हत्या करने आए छह बदमाश गिरफ्तारगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और

Read More »