दूध खराब बताने पर चले लाठी-डंडे, धारदार हथियार से काट दिया अंगूठा

मुजफ्फरनगर। दूध खराब बताने के विवाद में हुई कहासुनी के बाद हमलावरों ने लाठी डंडों और धारदार हथियारों का प्रयोग करते हुए मारपीट कर कई लोगों को घायल कर दिया। झगड़े में बीच बचाव कराने आये ग्रामीणों को भी पीटा गया। इस ग्रामीण का अंगूठा काट दिया गया। मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने पर पिता पुत्र सहित चार हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये थे।

थाना बुढ़ाना क्षेत्र के जौला गांव निवासी गुलफाम पुत्र दिलशाद ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस से शिकायत की है कि उसका पुत्र कासिम गांव में ही इमरान पुत्र यामीन की दूध की भट्टी पर दूध लेने के लिए गया था। दूध लेने के बाद जब कासिम ने इमरान से कहा कि आपका दूध खराब है तो इमरान ने कासिम के साथ मारपीट और दूध का डिब्बा दे मारा। कासिम ने घर आकर इस मामले की जानकारी दी। गुलफाम ने कहा कि पुत्र की पिटाई करने की बात सामने आने पर वो अपने पुत्र कासिम को साथ लेकर इमरान की दूध की भट्टी पर जा ही रहा थ कि रास्ते में इमरान और रिजवान पुत्रगण यामीन, अयान पुत्र रिजवान और फारूख पुत्र अय्यूब हाथों में लाठी डंडे और धारदार हथियार लिए मिले।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सोमवार की सुबह मौसम ने करवट, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड

आरोप है कि जब गुलफाम ने उसके पुत्र कासिम की पिटाई करने की शिकायत करते हुए ऐतराज जताया तो उक्त हमलावरों ने एक राय होकर गुलफाम और उसके पुत्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर वहां ग्रामीण आये गये। इनमें से गुलजार पुत्र इन्शाद और दिलशाद पुत्र इन्शाद ने बीच बचाव कराना शुरू कर दिया तो हमलावरों ने धारदार हथियार से इन पर भी वार किये, जिसमें गुलजार के हाथ का अंगूठा कट गया। दिलशाद को भी काफी चोट आई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पिता पुत्र सहित चारों हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मुठभेड़ में भाग रहा शातिर चोर पुलिस की गोली से हुआ लंगड़ा

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  पुरबालियान जाकर राज मिस्त्री के परिवार से मिले स्वामी यशवीरगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »