युवा व्यापारी नेता तरुण मित्तल ने किया नवीन वोटर लिस्ट का अवलोकन

मुजफ्फरनगर। प्राथमिक विद्यालय गर्बी स्कूल शामली रोड पर मंगलवार को बी एल ओ गायत्री देवी व बी एल ओ संगीता देवी द्वारा नवीन वोटर लिस्ट का प्रदर्शन कराया गया। बीएलओ प्राथमिक विद्यालय पर लगने वाले बूथों के वोटरों को संज्ञानित करने हेतु लाई गई वोटर लिस्ट प्रस्तुत की गई।

नवीन वोटर लिस्ट का व्यापार संगठन के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष व मंडल संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ तरुण मित्तल, जिला युवा मंत्री शोभित जैन, सुधीर कुमार द्वारा अवलोकन करते हुए 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नवीन वोटरों का सत्यापन लिस्ट में किया गया। युवा नेता तरुण मित्तल ने कहा कि लोकतंत्र के मेले में प्रत्येक व्यक्ति के मत की अहम भूमिका है। हिंदुस्तान में प्रत्येक व्यक्ति को मिला यह वह अधिकार है, जिसमें गरीब अमीर की बराबर भूमिका होती है।

इसे भी पढ़ें:  आयोग के सदस्य के सामने सफाई कर्मियों ने रखी अपनी बात
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *