तजुर्बे पर भारी पड़ा युवा जोश, अम्मार और मनीष जीते

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी के चुनाव का परिणाम सभी को चौंका रहा है। इस चुनाव में तजुर्बे को पराजित करते हुए युवा जोश ने दमदार जीत दर्ज की है। नई टीम को सभी ने बधाई दी। इसमें अध्यक्ष पद पर अम्मार हैदर और सचिव/मंत्री पद पर मनीष शर्मा ने शानदार विजय प्राप्त की।

उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। इसके लिए सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उप जिलाधिकारी मुख्यालय राजकुमार ने जिला कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न कराया। नौ सदस्यीय कार्यकारिणी में अध्यक्ष, सचिव और कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पदों पर निर्वाचन गुप्त मतदान के आधार पर कराया गया, जबकि शेष छह पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर युवा जोश और तुजुर्बे के बीच चुनाव देखने को मिला। यहां मशरूर हसन और अम्मार हैदर के बीच मुकाबला हुआ। अध्यक्ष पद की इस चुनावी जंग में कुल 85 मतों में से अम्मार हैदर ने 48 मत प्राप्त करते हुए अपनी सीनियर कर्मचारी मशरूर हसन को पराजित किया।

इसे भी पढ़ें:  यूपी के दस सर्वश्रेष्ठ डीएम में शामिल हुए उमेश मिश्रा

जबकि सचिव/मंत्री पद पर मनीष शर्मा 50 वोट प्राप्त कर विजयी रहे। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पंकज कुमार ने 51 मत हासिल कर जीत दर्ज की। जबकि सर्व सहमति से सीता देवी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, धीरजपाल शर्मा संयुक्त मंत्री, पुष्पेन्द्र सिंह संगठन मंत्री, शेखर वर्मा कोषाध्यक्ष, रमी मलिक सांस्कृतिक मंत्री और जनेश्वर सिंह सम्प्रेक्षक निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर अम्मार हैदर और सचिव पद पर मनीष शर्मा जैसे युवाओं का निर्वाचन होने से कलेक्ट्रेट में खुशी है और युवा कर्मचारियों को संगठन में अवसर देने पर सभी मतदाताओं का अध्यक्ष अम्मार हैदर ने आभार जताया। 

इसे भी पढ़ें:  माली को टाउनहाल में देखकर भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  धर्म-संस्कृति के संरक्षण में अहिल्याबाई का योगदान अतुलनीयः कपिल देवगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »