माली को टाउनहाल में देखकर भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में शनिवार को 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस दौरान पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पालिका के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता दिवस पर मताधिकार की शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि वोट का अधिकार जनता को मिले अधिकारों में सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण अधिकार है। इस लिए हम सभी को अपने देश के उत्थान में सही सरकार और व्यक्ति का चयन करने के लिए वोट अवश्य देना चाहिए। इसके लिए ही आज का दिन मनाया जाता है। इस दौरान उन्होंने पालिका परिसर में सफाई व्यवस्था और निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए जायजा लिया। यहां पर एक माली को कार्यालय में बिना आदेश कार्यरत पाकर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त कर मूल स्थल पर भेजने के निर्देश दिये तो पालिका परिसर में सफाई व्यवस्था सही नहीं पाये जाने पर भी वो खफा नजर आई।

नगरपालिका परिषद् में शनिवार को मतदाता दिवस पर शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पहुुंची। यहां पर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने उनका स्वागत किया। इस दौरान चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता दिवस की बधाई देने के साथ ही वोट के अधिकार को लेकर जागरूक करते हुए कहा कि हम सभी को देश के लिए सही व्यक्ति और सरकार का चयन करने के लिए अपने वोट के अधिकार का उपयोग अवश्य करना चाहिए। बाद में उन्होंने सभी को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए शपथ ग्रहण कराई।

इसके उपरांत उन्होंने नगरपालिका मुख्यालय परिसर का भी निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को परखा। कर्मचारियों की उपस्थिति को चैक किया गया। पालिका परिसर में दोनों पार्कों की बाउण्ड्री और अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। वहीं उन्होंने जलकल विभाग के एई सुनील कुमार के समक्ष इस बात को लेकर नाराजगी प्रकट की कि पूर्व के निरीक्षण में दिए गये टंकी के नीचे बने गोदाम की साफ सफाई अभी तक भी नहीं कराई गयी है। रिकॉर्ड रूम में पहुंची तो वहां पर माली शैलेन्द्र कुमार भी कार्यरत पाया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-छपार पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ा


इसको लेकर उन्होंने माली के कार्यालय में तैनात रहने के लिए जानकारी मांगी तो पता चला कि बिना किसी आदेश के माली शैलेन्द्र को कम्पनी बाग से हटाकर रिकॉर्ड रूम में लगा लिया गया है। इसको लेकर चेयरपर्सन ने कड़ी नाराजगी जताते हुए माली शैलेन्द्र कुमार को वापस कम्पनी बाग भेजने के निर्देश दिये। स्वास्थ्य विभाग के गैराज में सफाई का अभाव पाये जाने पर उन्होंने नियमित सफाई के निर्देश दिये तो वहीं कार्यालयों में सफाई नहीं होने की शिकायत मिलने पर सफाई नायक को बुलाकर प्रतिदिन सुबह दस बजे से पहले ही सभी कार्यालयों की साफ सफाई का कार्य निपटाने के लिए कहा है। निरीक्षण के दौरान ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, एई जलकल सुनील कुमार, जेई जल जितेन्द्र कुमार, लिपिक राजीव वर्मा, अशोक ढींगरा, प्रवीण कुमार, मेनपाल सिंह, मनोज बालियान, निपुण कन्नौजिया, गगन महेन्द्रा, आईटी प्रियेश कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR RAIN-जनता ने जनप्रतिनिधियों को दिखाये बदहाली के नाले

Also Read This

रेस्टोरेंट में भीषण आग, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

दिल्ली – अग्निशमन विभाग को सुबह करीब 9:45 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद कई दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकलकर्मियों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया क्योंकि इमारत के अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका थी। दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट के तहखाने में भीषण आग लगने से कम से कम दस लोगों की जान चली गई। अधिकारियों के अनुसार, आग रेस्टोरेंट के तहखाने में लगी। दिल्ली अग्निशमन विभाग को सुबह करीब 9:45 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद कई दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकलकर्मियों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया क्योंकि इमारत के अंदर कई लोगों

Read More »

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  रोहाना कस्बे में एसबीआई शाखा में लगी आगजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट भट्ठे पर

Read More »