जयपुर में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मजदूरों की बस, दो की मौत, कई घायल

जयपुर: राजस्थान के जयपुर जिले के मनोहरपुर इलाके में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ, जब मजदूरों से भरी एक बस हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। बस में करंट फैलने से आग लग गई, जिसमें दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक मजदूर झुलस गए। घायलों में से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जयपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, यह बस उत्तर प्रदेश से मजदूरों को लेकर मनोहरपुर के टोडी स्थित ईंट भट्टे की ओर जा रही थी। रास्ते में ऊपरी हिस्से से गुजरते वक्त बस 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे तेज धमाका हुआ और बस में करंट दौड़ गया। कुछ ही क्षणों में बस में आग लग गई और यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई।

इसे भी पढ़ें:  Airbus A320 अपडेट: Indigo और Air India Express की उड़ानें प्रभावित, देरी व रद्द होने की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही मनोहरपुर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू कराया और झुलसे हुए मजदूरों को शाहपुरा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर रूप से घायल पांच मजदूरों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस चालक को मार्ग की ऊंचाई और ऊपर से गुजर रही लाइन का अंदाज़ा नहीं था, जिससे यह हादसा हुआ।

इसे भी पढ़ें:  सुरेश चव्हाण के खिलाफ शिया समाज में आक्रोश, किया प्रदर्शन
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *