पुरकाजी में जनता दरबारः मंत्री अनिल कुमार ने सुनी लोगों की समस्या

तहसील आपके द्वारा कार्यक्रम में सैकड़ों लोग लेकर आए अपनी शिकायतें, अधिकारियों को मौके पर त्वरित समाधान के निर्देश

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के पुरकाजी ब्लॉक परिसर में मंगलवार को तहसील आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का स्वागत एसडीएम सदर प्रवीण द्विवेदी और तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड़ ने फूलों का बुके देकर किया। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सेकड़ों लोगों ने विभिन्न प्रकार की जनशिकायतें लेकर मंत्री से सीधे संवाद किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर वसुन्धरा अग्निकांडः शामली का निवासी था परिवार, मृतकों में महिला और दो बेटे शामिल

मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की प्राथमिकता हमेशा जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान रही है। हमारे ‘तेहसील आपके द्वार’ जैसे कार्यक्रम इसी उद्देश्य को साकार करते हैं। यह केवल शिकायत सुनने का मंच नहीं, बल्कि उनकी त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया को भी सक्रिय करता है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं जैसे सब्सिडी, स्वरोजगार और नागरिक सेवा कार्यक्रमों की जानकारी देने का भी यही अवसर है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री अनिल कुमार ने विशेष रूप से अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का तुरंत निस्तारण किया जाए। एसडीएम सदर प्रवीण द्विवेदी, सीओ सदर डॉक्टर रविशंकर मिश्रा और तहसीलदार राधेश्याम गौड़ को उपस्थित लोगों की शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कृषि मण्डी समिति ने दबाये पालिका के दो करोड़

मौके पर उपस्थित नागरिकों ने आवास, पेंशन, भूमि और अन्य प्रशासनिक समस्याओं से संबंधित शिकायतें पेश कीं। मंत्री अनिल कुमार ने इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को उनके समाधान के लिए मौके पर ही कार्यवाही करने का आदेश दिया। कार्यक्रम का यह स्वरूप न केवल प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करता है, बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनहितकारी नीतियों को जमीन स्तर पर लागू करने का भी प्रभावी माध्यम साबित हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पानीपत-खटीमा हाईवे पर किसानों का घेराव

Also Read This

जिला परिषद् मार्किट में हरियाणा नारकोटिक्स टीम की बड़ी छापेमारी

हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाइयों के कारोबार पर कार्रवाई, दवा कारोबारी को साथ लेकर गई टीम मुजफ्फरनगर। जिले की चर्चित दवा मार्केट, जिला परिषद मार्केट में आज हरियाणा से आई नारकोटिक्स टीम ने बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई विशेष रूप से हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाओं को लेकर की गई। छापेमारी के दौरान ब्रज फार्मा नामक दुकान के मालिक को हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों के अनुसार, हरियाणा की टीम ने दुकान पर घंटों तक कार्रवाई की, जिससे मार्केट में हड़कंप मच गया। टीम में नारकोटिक्स विभाग के एएसआई बालेन्द्र सिंह और एसआई विनोद कुमार शामिल थे, जो नारकोटिक्स विभाग से थे। प्रारंभिक जांच में पता चला

Read More »

दुबई ड्रोन हमला: उड़ानें निलंबित, 19 भारतीय हिरासत में

दुबई ड्रोन हमला के बाद संयुक्त अरब अमीरात में सुरक्षा स्थिति अचानक गंभीर हो गई है। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास सोमवार को ड्रोन हमले और आग लगने की घटना के बाद उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं। इसी बीच सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री साझा करने के आरोप में 19 भारतीय नागरिकों समेत 35 लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं। क्षेत्रीय तनाव के कारण बड़ी संख्या में यात्री, जिनमें कई भारतीय भी शामिल हैं, दुबई में फंसे हुए बताए जा रहे हैं। दुबई ड्रोन हमला के बाद दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि हवाई अड्डे के पास आग लगने की घटना के चलते एहतियात

Read More »

मुजफ्फरनगर-घर में फांसी लगाकर 50 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या

परिवार के सदस्य बाहर होने के दौरान उठाया खौफनाक कदम, मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की आशंका, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दूधली में एक व्यक्ति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दूधली में सोमवार को एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। गांव निवासी करीब 50 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र

Read More »

मां-बेटे की धारदार हथियार से हत्या, घर में खून से लथपथ मिला शव

प्रतापगढ़- अंतू थाना क्षेत्र के पारा हमीदपुर गांव में मां-बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। दोनों का शव घर के अंदर पाया गया। शिवपत्ती मौर्या (40) और उसके बेटे अयान (12) का खून से लथपथ शव घर में पाया गया। अंतू थाना क्षेत्र के पारा हमीदपुर गांव में मां-बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। दोनों का शव घर के अंदर पाया गया। शिवपत्ती मौर्या (40) और उसके बेटे अयान (12) का खून से लथपथ शव घर में पाया गया। उसका पति दिनेश रोजी रोटी के चलते बाहर रहता है। हत्या बीती रात की गई है। सोमवार को सुबह शटरिंग के मिस्त्री की नजर पड़ी

Read More »