भाकियू की ‘धाकड़ छोरी’ के लिए जयंत ने योगी को भेजा खास संदेश

रालोद जिलाध्यक्ष और भाकियू नेत्री सहित कई नेताओं के खिलाफ दर्ज सात मुकदमों को वापस कराने की सीएम से मांग, गठबंधन के बाद सीएम तक पहुंची बात, राजपाल बालियान के प्रयास की हो रही सराहना

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के जिलाध्यक्ष संजय राठी, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, भाकियू की ‘धाकड़ छोरी’ सोहनबीरी सहित अन्य पार्टी नेताओं पर दर्ज सात मुकदमों को वापस कराने की मांग प्रदेश की योगी सरकार तक औपचारिक रूप से पहुंच गई है। जयंत चौधरी की पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन के बाद इस मुद्दे को प्राथमिकता से उठाते हुए सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष अपना पक्ष रखा और सपा व भाजपा की सरकारों में दर्ज हुए इन मुकदमों को वापस कराने की पहल की। इसे जिले के रालोद नेताओं के लिए एक बड़ी राहत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना विधानसभा से विधायक और यूपी विधानमंडल में रालोद दल के नेता राजपाल बालियान ने पिछले दिनों लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर रालोद एवं भाकियू के कुछ नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमों की वापसी का विशेषआग्रह किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के ही छपरौली विधायक अजय कुमार भी मौजूद रहे। पांच थानों में दर्ज इन कुल सात मुकदमों में छह केस सपा सरकार और एक मामला भाजपा की योगी सरकार के कार्यकाल में दर्ज हुए। इनमें एक मामला मंसूरपुर थाने में दर्ज हुआ, जो 21 साल से चल रहा है। इस थाने के चार मुकदमों को वापस कराने का प्रयास है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एमआईटूसी कंपनी के खिलाफ डीएम से शिकायत

राजपाल बालियान ने मुख्यमंत्री योगी को इन मुकदमों से सम्बंधित आग्रह के साथ अलग अलग चार प्रार्थना पत्र सौंपते हुए कहा कि पिछली सपा सरकार तथा वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में रालोद नेताओं, भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के पदाधिकारियों और मंसूरपुर क्षेत्र के ग्रामीणों पर जो शासकीय मुकदमे दर्ज किए गए हैं, उन्हें समाप्त किया जाना चाहिए। रालोद के विधानमंडल दल के नेता राजपाल ने बताया कि ये मुकदमे गन्ने के मूल्य निर्धारण, बकाया भुगतान और बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर हुए प्रदर्शनों, चुनाव आचार संहिता तथा सड़क जाम की घटनाओं से संबंधित हैं। इन सभी मामलों में सरकार स्वयं वादी है।

उनका कहना है कि किसानों और स्थानीय लोगों ने अपने अधिकारों और समस्याओं को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई थी, लेकिन उन पर मुकदमे दर्ज कर दिए गए। अब जबकि रालोद, भाजपा के साथ गठबंधन करते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार का घटक दल है, ऐसे में इन प्रकरणों की पुनर्समीक्षा अपेक्षित है। जिन प्रमुख लोगों पर मुकदमे दर्ज हैं, उनमें अजित राठी, संजय राठी, सुधीर भारतीय, हरेंद्र शर्मा, अभिषेक चौधरी गुर्जर और सोहनवीरी देवी के साथ ही सैंकड़ों अज्ञात ग्रामीण शामिल हैं। इनमें अकेले सुधीर भारतीय के खिलाफ 12 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। भाजपा सरकार के दौरान डीएवी कॉलेज में एक छात्र को प्रवेश न दिए जाने के विरोध में किए गए प्रदर्शन के बाद उन पर मुकदमा दर्ज हुआ था और उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-अजान की तेज आवाज पर फिर अंकुश, शुरू हुआ अभियान

जिले के पांच थानों में दर्ज हैं ये सात मुकदमे, मन्सूरपुर के चार केस

रालोद विधायक राजपाल बालियान ने 20 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर जिन मुकदमों की वापसी के लिए आग्रह किया, उनमें थाना मंसूरपुर में ग्राम सोन्टा निवासी संजय राठी, जो वर्तमान में रालोद जिलाध्यक्ष हैं के खिलाफ धारा-147, 148, 188, 341, 283 आई0पी0सी0 व 7 सी0एल0 एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा सं0-633/2013, थाना मंसूरपुर में पंकज राठी आदि के खिलाफ राजनैतिक व चुनाव प्रचार से संबन्धित धारा-147, 149, 188, 341 आई०पी०सी० व 7 सी0 एल0 एक्ट के अन्तर्गत दर्ज मु0अ0सं0-59/2014,थाना मंसूरपुर में जितेन्द्र कुमार आदि के खिलाफ धारा-147, 148, 149, 332, 353, 117 एफ० आई०पी०सी० व 7 सी0एल0 एक्ट व 132, 134 बी0 135 ए0 135 डी0 के अन्तर्गत दर्ज मुकदमा सं0-413/2005, थाना मंसूरपुर में सोहनबिरी आदि के खिलाफ धारा-147, 342, 427, 323, 335 आई0पी0सी0 के अन्तर्गत दर्ज मु0अ0सं0-414/2009 शामिल हैं।
इसके अलावा थाना खतौली में अभिषेक चौधरी पुत्र बलवीर सिंह, निवासी सुभाषनगर नई मण्डी और तत्कालीन रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक के खिलाफ धारा-171 एच0, 188 के अन्तर्गत दर्ज मुकदमा सं0-581/2022, थाना तितावी में तत्कालीन रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक पुत्र बुद्धसिंह निवासी ग्राम पीनना के खिलाफ धारा 188, 171 एच, 323/353/504 आईपीसी के अन्तर्गत दर्ज मु0अ0सं0 599/2015, थाना सिविल लाइन में पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेन्द्र शर्मा और संजय राठी आदि के खिलाफ धारा-353, 332, 506, 147, 148, 427, 120 बी के अन्तर्गत दर्ज मुकदमा सं0-729/2016 और थाना सिखेड़ा में सतीश कुमार आदि के खिलाफ धारा-147, 148, 149, 341, 505, 506 आईपीसी व 7 सीएलएक्ट के अन्तर्गत दर्ज मु0अ0सं0-200/2016 शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  बाढ़ से जूझते बिजनौर की सुध लेने पहुंचे मंत्री कपिल देव

कार्यकर्ताओं का सम्मान और न्याय सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य: राजपाल बालियान

रालोद विधायक राजपाल बालियान ने मुकदमे वापसी के प्रयास को लेकर कहा कि पार्टी नेता जयंत चौधरी के संदेश के साथ उन्होंने सीएम योगी से मुलाकात की। इस दौरान किसानों और क्षेत्रवासियों की जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए मुकदमे वापस लेने का आग्रह किया। हमने जिन मुकदमों की वापसी का प्रयास किया, वो अपराधिक नहीं है, राजनैतिक और चुनाव सम्बंधी केस हैं। हम जयंत चौधरी के नेतृत्व में जनहित और किसानों के सम्मान की आवाज को सदैव मजबूती से उठाते रहेंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा और किसानों के अधिकारों की आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। कार्यकर्ताओं का सम्मान और न्याय सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है। आशा है कि सरकार जनभावनाओं का सम्मान करते हुए सकारात्मक निर्णय लेगी। कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का संघर्ष, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

Also Read This

साहिबाबाद हिंडन पुल धार्मिक स्थल विवाद में संगठन का प्रदर्शन

साहिबाबाद। साहिबाबाद हिंडन पुल धार्मिक स्थल विवाद मंगलवार को उस समय गरमा गया जब हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता पुल के नीचे पहुंचे और अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। संगठन ने समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल को सरकारी जमीन पर बना बताया और जांच की मांग उठाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बातचीत के बाद प्रदर्शनकारियों को वापस भेजा गया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नर्सरी व केजी कक्षाओं के बच्चों ने उठाया फिल्म शो का आनंदसरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप हिंदू रक्षा दल के सदस्य रविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि हिंडन पुल के नीचे सरकारी जमीन पर अवैध रूप

Read More »

सभी कर्मचारियों का वेतन होली से पहले देना सुनिश्चित करें, तीन मार्च को भी छुट्टी- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी कर्मचारियों के वेतन का भुगतान होली से पहले करने का निर्देश दिया है और कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सभी कर्मचारियों का वेतन होली से पहले देने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग / संविदाकर्मी/ सफाईकर्मी आदि सभी कर्मियों के वेतन का भुगतान होली के पहले कर दिया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही 3 मार्च को भी होली का अवकाश रहेगा। वहीं, 28 फरवरी शनिवार को कार्यदिवस घोषित किया गया है जबकि 2,3 और 4 मार्च को होली का अवकाश रहेगा।

Read More »

होली पर कर्मचारियों को राहत, 2 से 4 मार्च अवकाश

होली पर तीन दिन का अवकाश घोषित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश में 2, 3 और 4 मार्च को आधिकारिक छुट्टी रहेगी। सरकार के इस फैसले से लाखों सरकारी कर्मचारियों को राहत मिली है। साथ ही, प्रशासन को त्योहार से पहले विशेष निर्देश भी जारी किए गए हैं। 2, 3 और 4 मार्च को रहेगा अवकाश उत्तर प्रदेश में इस बार होली का आधिकारिक अवकाश 2 मार्च, 3 मार्च और 4 मार्च को रहेगा। हालांकि, प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने के लिए 28 फरवरी 2026 को कार्यदिवस घोषित किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जुमे की नमाज को लेकर सतर्क रहा पुलिस फोर्ससरकार

Read More »

प्रतापगढ़ 5 साल की बच्ची हत्या मामला में सौतेली मां नामजद

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ 5 साल की बच्ची हत्या मामला ने मानधाता क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। शोभीपुर गांव में पांच वर्षीय आयशा का शव घर की छत पर मिलने के बाद उसकी मां ने सौतेली मां पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। छत पर मिला बच्ची का शव मानधाता थाना क्षेत्र के शोभीपुर गांव में गुरुवार शाम घर की छत पर आयशा का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव

Read More »

होली के रंग में रंगा मुजफ्फरनगर, मंत्री कपिल देव अग्रवाल के समारोह में उमड़ी भीड़

कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने खेली फूलों की होली

Read More »