जिनशासन प्रभावना संघ खतौली को हुए एक वर्ष पूर्ण, आचार्य भारत भूषण जी से लिया आशीर्वाद

खतौली। जिनशासन प्रभावना संघ खतौली की स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संघ की कार्यकारिणी और सदस्यों ने सरधना नगर में विराजमान आचार्य श्री 108 भारत भूषण जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी तन, मन और धन से जिन धर्म प्रभावना के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।

आचार्य श्री भारत भूषण जी महाराज ने संघ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आत्मा के कल्याण और मोक्ष मार्ग पर अग्रसर होने के लिए जिन धर्म प्रभावना का विशेष महत्व है। धर्म प्रभावना ज्ञान, तप, आचार और त्याग के माध्यम से न केवल धर्म का प्रचार करती है, बल्कि जीव को कर्म बंधनों से मुक्त कर सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान और सम्यक चारित्र की दिशा में आगे बढ़ाती है।

इसे भी पढ़ें:  गठवाला खाप की पंचायत में एकता पर जोर, 15 दिसंबर की लिसाढ़ पंचायत में होंगे बड़े फैसले

उन्होंने कहा कि सच्ची प्रभावना वही है जो राग-द्वेष से रहित होकर वीतरागता की ओर ले जाए और जिसमें आत्म-कल्याण को सर्वोपरि रखा जाए। जिन शासन की महिमा को बढ़ाना ही प्रभावना का मूल उद्देश्य है, ताकि अधिक से अधिक आत्माएं मोक्ष मार्ग पर अग्रसर हो सकें। यह आत्म-संयम, शास्त्र अध्ययन, ज्ञान प्रचार और अहिंसा के पालन से संभव है।

इसे भी पढ़ें:  दहशत खत्मः गोलियों से छलनी गैंगस्टर विनय त्यागी की ऋषिकेश एम्स में मौत

आचार्य श्री ने संघ के युवाओं की विशेष सराहना करते हुए कहा कि आज के भौतिकतावादी युग में जहां युवा वर्ग अक्सर भटकाव का शिकार होता है, वहीं जिनशासन प्रभावना संघ खतौली के युवाओं ने अल्प समय में धर्म प्रभावना के कार्य कर समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने युवाओं को इसी प्रकार आत्म-कल्याण और मोक्ष प्राप्ति के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की मंगलकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें:  जनसेवा केंद्रों में अनियमितताः 32 सीएससी केंद्र तत्काल प्रभाव से बंद

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष ध्रुव जैन, मंत्री ऋषभ जैन, कोषाध्यक्ष आयुष जैन, उपाध्यक्ष अक्षत जैन, उपमंत्री अर्पित जैन, वरिष्ठ सलाहकार दीपक जैन, सलाहकार पीयूष जैन व दीपांकर जैन, मीडिया प्रभारी अंकित जैन, सह-मीडिया प्रभारी राहुल जैन सहित बड़ी संख्या में संघ सदस्य उपस्थित रहे।

सभी सदस्यों ने आचार्य श्री से आशीर्वाद प्राप्त कर खतौली प्रवास हेतु श्रीफल समर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा और संघ के कार्यों की सभी ने सराहना की।

Also Read This

मंगलवार को अखंडआनंद आश्रम में हनुमान जी का भव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं ने किया चोला अर्पण

खतौली। पवित्र मंगलवार के अवसर पर श्री अखंडआनंद आश्रम, मां काली मंदिर के समीप गंग नहर पर भगवान हनुमान जी का भव्य श्रृंगार एवं चोला अर्पण श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भक्तों ने विधि-विधान से सिंदूर चढ़ाकर पूजा-अर्चना की तथा कीर्तन और आरती के माध्यम से बजरंगबली का गुणगान किया। आश्रम परिसर में स्थापित सिद्ध एवं विशाल हनुमान प्रतिमा पर प्रत्येक मंगलवार को चोला अर्पण का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। इस बार के यजमान राजेंद्र वर्मा सर्राफ अपने परिवार सहित उपस्थित रहे और उन्होंने विधिपूर्वक पूजा संपन्न कराई। इसे भी पढ़ें:  भूख हड़तालः चार दिन में सुमित

Read More »

खतौली में पुलिया निर्माण को लेकर विरोध, मकानों और सुरक्षा पर उठे सवाल

खतौली। मोहल्ला शिवपुरी में झारखंड मार्ग को जोड़ने वाली प्रस्तावित पुलिया के निर्माण को लेकर स्थानीय निवासियों ने विरोध दर्ज कराया। लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन पुलिया की ऊँचाई आवश्यकता से अधिक रखी जा रही है, जिससे आसपास बने मकानों को नुकसान पहुंचने और उनके नीचे दबने का खतरा बना रहेगा। इसे भी पढ़ें:  दहशत खत्मः गोलियों से छलनी गैंगस्टर विनय त्यागी की ऋषिकेश एम्स में मौतस्थानीय नागरिकों ने आशंका जताई कि अधिक ऊँचाई वाली पुलिया से बच्चों, मजदूरों और ई-रिक्शा चालकों की आवाजाही में भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। विरोध कर रहे लोगों ने निर्माण कार्य की डिज़ाइन पर सवाल उठाते हुए इसे तत्काल रोकने की

Read More »

फुलत के मदरसा लिलबनात में सालाना इम्तिहान के नतीजे घोषित, छात्राओं को मिले रिजल्ट कार्ड

खतौली। मदरसा दारुल उलूम रहीमिया, खतौली की शाखा मदरसा लिलबनात, फुलत में सालाना इम्तिहानात के नतीजों के ऐलान और वितरण के लिए एक सादगीपूर्ण लेकिन गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परीक्षा में सफल रहीं छात्राओं को उनके रिजल्ट कार्ड वितरित किए गए, जिससे छात्राओं और अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदरसे के नाजिम कारी हाफिजुर रहमान ने की। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि मदरसा लिलबनात में छात्राओं को मोलवियत तक की दीनी तालीम दी जाती है। इसके साथ ही प्राइमरी स्तर पर दुनियावी शिक्षा की भी बेहतर व्यवस्था की गई है, ताकि बच्चियों को धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक ज्ञान भी

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए हुआ आशीर्वाद समारोह

प्राइमरी विंग के बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच सीनियर विद्यार्थियों को शिक्षकों ने दिया परीक्षा व जीवन में सफलता का संदेश

Read More »

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार लाए विकास की बड़ी सौगात, 37 करोड़ से बनेगा नाला

पचैंडा रोड पर नाला निर्माण को शासन से मिली वित्तीय स्वीकृति, मंत्री ने जताया सीएम योगी, जयंत और एके शर्मा का आभार

Read More »

शराब के विवाद में युवक ने पिता और चाचा पर किया जानलेवा हमला

शराब पीने को लेकर हुई कहासुनी में धारदार हथियार से किए कई वार, चाचा की हालत गंभीर, आरोपी फरार मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में शराब पीने और उसकी मांग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नशे में धुत एक युवक ने अपने ही पिता और चाचा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पिता को भी चोटें आई हैं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपने पिता और

Read More »