कानपुर में महिला से छेड़खानी करने वाला कॉन्स्टेबल सस्पेंड, पीड़िता ने बहादुरी से पकड़वाया आरोपी

कानपुर में बुधवार दोपहर एक कॉन्स्टेबल द्वारा महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है। महिला ने सूझबूझ और हिम्मत दिखाते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को कॉलर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद आरोपी कॉन्स्टेबल को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है। मामला काकादेव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, लोहारन भट्टा निवासी 38 वर्षीय महिला बुधवार को बाजार से स्टांप पेपर खरीदने गई थी। वह आरटीओ ऑफिस के पास हैलट पुल के नीचे स्टांप लेकर घर लौट रही थी। उसी दौरान नजीराबाद थाना क्षेत्र की PRV-4721 पर तैनात कॉन्स्टेबल बृजेश सिंह ने महिला के साथ छेड़खानी की।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, 15 हजार लेते पकड़ा

महिला ने बताया कि जब वह घर पहुंची तो उसने अपनी मां और बहन को पूरी घटना बताई। इसके बाद तीनों महिलाएं मिलकर गोल चौराहा पहुंचीं, जहां आरोपी सिपाही अभी भी मौजूद था। जैसे ही महिला ने उसका वीडियो बनाने की कोशिश की, कॉन्स्टेबल ने उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की और हाथ मरोड़ दिया, जिससे उसकी चूड़ियाँ टूट गईं और हाथ में खरोंच आ गई। इसके बावजूद महिला ने हिम्मत नहीं हारी और आरोपी सिपाही की कॉलर पकड़ ली। उसकी बहन ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

इसे भी पढ़ें:  सास और दामाद की नई लव स्टोरी, अवैध संबंध का आरोप...विवाहिता की मिली लाश

पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सिपाही को हिरासत में ले लिया गया। पीड़िता ने काकादेव थाने में शिकायत दर्ज कराई। ACP काकादेव ने बताया कि कॉन्स्टेबल बृजेश सिंह के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है और उसे पुलिस कमिश्नर के आदेश पर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने पीड़िता की हिम्मत की सराहना करते हुए कहा कि उसने समाज में एक उदाहरण पेश किया है, जिससे महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहेंगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शातिर वाहन चोर के साथ पुलिस की मुठभेड़

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शातिर वाहन चोर के साथ पुलिस की मुठभेड़गर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और अधिक

Read More »