ललित मोहन ने नन्हीं कराटे चैंपियन काव्या को किया सम्मानित

बच्ची की माता रूचि शर्मा का भी माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी गई। रूचि शर्मा नगरपालिका परिषद् में कर्मचारी हैं और स्वच्छ भारत मिशन का कार्य देखती हैं।

मुजफ्फरनगर। क्रांतिसेना पदाधिकारियों ने गुरूवार को प्रकाश मार्किट स्थित पार्टी कार्यालय पर इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में काँस्य पदक जीतने वाली छह वर्षीय काव्या वत्स को ट्राफी ओर तलवार देकर सम्मानित किया।
पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा कि इतनी कम आयु में इतना बड़ा कार्य किया जाना बच्ची की बड़ी उपलब्धि होने के साथ साथ प्रेरणा देने वाला कार्य है। ललित मोहन शर्मा ने बच्ची को सम्मानित करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इसे भी पढ़ें:  संयुक्त वैश्य मोर्चा के बैनर तले हुआ वैश्य समाज का महाकुंभ

इस अवसर पर छह वर्षीय बच्ची की माता रूचि शर्मा का भी माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी गई। रूचि शर्मा नगरपालिका परिषद् में कर्मचारी हैं और स्वच्छ भारत मिशन का कार्य देखती हैं। इस अवसर पर क्रांतिसेना मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी, शिवसेना जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा महानगर उपाध्यक्ष उज्ज्वल पंडित चेतन देव विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा का सख्त पहरा, सघन चेकिंग से मचा हड़कंप

Also Read This

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड में प्रिंसिपल हिरासत में

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सलेमपुर दादूपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में हिंदी की परीक्षा के दौरान सात नकलचियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में तीन लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं। यह कार्रवाई परीक्षा केंद्र पर नियमित जांच के दौरान की गई, जब एडमिट कार्ड की फोटो और परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों के चेहरे का मिलान संदिग्ध पाया गया। हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड का खुलासा कैसे हुआ? हिंदी की परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने जब प्रवेश पत्रों की जांच की, तो फोटो और परीक्षार्थियों के चेहरे में अंतर

Read More »

बलदेव मथुरा में टीबी जागरूकता अभियान, मुफ्त जांच पर जोर

मथुरा। बलदेव मथुरा में 24-02-2026 को टीबी जागरूकता अभियान बलदेव चलाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेव में आयोजित इस अभियान में मेडिकल छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को क्षय रोग के प्रति सचेत किया। अभियान का उद्देश्य समय रहते जांच और उपचार को बढ़ावा देना रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेव के अधीक्षक एवं जिला क्षय रोग अधिकारी मथुरा के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बरोली स्थित डी एस पेरामेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज के बीएससी नर्सिंग और फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसे भी पढ़ें:  संयुक्त वैश्य मोर्चा के बैनर तले हुआ वैश्य समाज का महाकुंभनुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों ने टीबी के प्रमुख

Read More »