मेघालय में अवैध कोयला खदान में धमाका, 16 मजदूरों की मौत, कई फंसे

शिलांग। पूर्वोत्तर राज्य मेघालय से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। गुरुवार को ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में स्थित एक कोयला खदान में हुए भीषण धमाके में कई मजदूरों की जान चली गई, जबकि कई अन्य के अब भी खदान के भीतर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक यह हादसा थांगस्कू इलाके में हुआ, जहां कथित तौर पर अवैध रूप से कोयला खनन किया जा रहा था। मेघालय के पुलिस महानिदेशक आई नोंगरंग ने बताया कि अब तक 16 मजदूरों के शव बरामद किए जा चुके हैं। हालांकि विस्फोट के समय खदान के भीतर कितने लोग मौजूद थे, इसकी सटीक जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं हो सकी है।

इसे भी पढ़ें:  अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब: 5% और 18%, पूरी लिस्ट देखें

डीजीपी ने कहा कि बचाव दल लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं और मलबे को हटाकर अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आशंका जताई कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

ईस्ट जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि हादसे में घायल एक मजदूर को पहले नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे राजधानी शिलांग रेफर कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  मवेशी को बचाने के प्रयास में पति-पत्नी समेत चार की मौत, मासूम घायल

प्राथमिक जांच में संदेह जताया जा रहा है कि यह विस्फोट खनन कार्य के दौरान हुआ। जब अधिकारियों से पूछा गया कि क्या खदान अवैध रूप से संचालित की जा रही थी, तो उन्होंने कहा कि शुरुआती तौर पर ऐसा ही प्रतीत होता है। विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  नोएडा इंजीनियर मौत मामला: CM योगी सख्त, CEO हटाए गए, SIT से होगी पूरे प्रकरण की जांच

गौरतलब है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने वर्ष 2014 में मेघालय में ‘रैट-होल’ कोयला खनन समेत अन्य अवैज्ञानिक खनन तरीकों पर रोक लगा दी थी। इसके बावजूद राज्य में अवैध खनन की घटनाएं सामने आती रही हैं, जो समय-समय पर बड़े हादसों का कारण बनती हैं।

Also Read This

कार्यकर्ताओं का उत्साह, ऊर्जा और समर्पण अत्यंत प्रेरणादायकः कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के दूसरा दिन भी भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

Read More »

मुजफ्फरनगर-नवजात की मौत के बाद जागा विभाग, निजी अस्पतालों पर छापा

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई निजी चिकित्सालयों का किया औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर नोटिस जारी मुजफ्फरनगर। शनिवार को शहर के रुड़की रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में नवजात की मौत के बाद हुए हंगामे ने एक बार फिर से विभागीय अफसरों की नींद तोड़ी है। जनपद मुजफ्फरनगर में आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार तेवतिया के निर्देशानुसार निजी चिकित्सालयों के संचालन, पंजीकरण एवं अभिलेखों की जांच हेतु एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व प्रभारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार द्वारा किया गया, जिसमें उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार, स्टेनो दीपक कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित रहे। संयुक्त टीम

Read More »

मन की बात में मोदी का बड़ा संदेश, जंग के बीच ऊर्जा संकट पर भरोसा, अफवाहों से दूर रहने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 132वें एपिसोड में वैश्विक जंग के कारण बने ऊर्जा संकट का जिक्र करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल को लेकर चुनौतीपूर्ण स्थिति है, लेकिन भारत इस परिस्थिति का सामना कर रहा है। उन्होंने देशवासियों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की। सरकार की ओर से कहा गया कि लोग केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और किसी भी तरह की भ्रामक खबरों से प्रभावित न हों। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे देश को नुकसान हो सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस क्षेत्र में युद्ध चल रहा है, वह दुनिया की ऊर्जा जरूरतों

Read More »