एम.जी. पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए हुआ आशीर्वाद समारोह

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने कहा-शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं होती, बल्कि संस्कार, आत्मविश्वास और जीवन मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती है

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल परिसर में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए भावनात्मक और प्रेरणादायी आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ उनको जीवन में सफलता के लिए ईमानदारी, परिश्रम और अनुशासन की राहत पर चलने का संदेश दिया गया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि स्कूल कैंपस में मंगलवार को शैक्षिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए आशीर्वाद समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय से विदा हो रहे विद्यार्थियों को परीक्षा और भविष्य की चुनौतियों के लिए मानसिक रूप से सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हर मंगल बाजार से 2.55 लाख कमायेगा प्रशासन

समारोह की खास बात प्राइमरी विंग के नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई आकर्षक सांस्कृतिक मंचीय प्रस्तुतियाँ रहीं। इन प्रस्तुतियों ने सीनियर विद्यार्थियों के साथ बिताए गए पलों की मधुर स्मृतियों को जीवंत कर दिया। गीत, नृत्य और भावनात्मक और प्रेरणादायक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को आत्मीयता और उल्लास से भर दिया।

आशीर्वाद समारोह में शिक्षिका निर्मला वर्मा, श्रीमती हिमांशु, श्वेता गुप्ता, शिक्षक राजीव त्रिखा ने विद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, नैतिक मूल्यों और उत्कृष्टता के साथ जीवन पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को उनकी परीक्षाओं में सफलता और भविष्य में निरंतर प्रगति के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।

इसके साथ ही विद्यालय के हैड ब्वॉय और हैड गर्ल के साथ ही चारों हाउस नानक, टैगोर, कृष्णा और रामा के स्टूडंेट्स काउंसिल के विद्यार्थियों को प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में स्कूल से विदा हो रहे छात्र-छात्राओं ने भी अपने संस्मरण सुनाये और उनकी यात्रा को अविस्मरणीय बनाने के लिए प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुत की गई वीडियो ने सभी को भावुक कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  हैवान बना पति, पत्नी और ससुर को दी दर्दनाक मौत

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा केवल ज्ञान की नहीं, बल्कि आत्मसंयम, धैर्य और निरंतर प्रयास की भी परीक्षा होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास बनाए रखते हुए पूरे मनोयोग से परिश्रम करने का आह्वान किया। अपने प्रेरक और मार्गदर्शनपरक संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं होती, बल्कि संस्कार, आत्मविश्वास और जीवन मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती है। लक्ष्य पर केंद्रित रहकर सकारात्मक सोच बनाए रखना सफलता की कुंजी है। परीक्षा के समय मानसिक संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि शांत मन ही सही निर्णय लेने में सक्षम होता है।

इसे भी पढ़ें:  चरथावल में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, एक गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि वे कठिन परिस्थितियों में भी निरंतरता बनाए रखें और स्वयं पर विश्वास न खोएं। प्रधानाचार्या ने विश्वास जताया कि विद्यालय से प्राप्त संस्कार, अनुशासन और मूल्य विद्यार्थियों को न केवल परीक्षा में, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने में सहायक होंगे। समारोह का समापन सीनियर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना और भावनात्मक विदाई के साथ किया गया। यह आशीर्वाद समारोह विद्यार्थियों के लिए एक नई शुरुआत का संबल बनकर स्मृतियों में सदा अंकित रहेगा। कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ का सहयोग रहा।

Also Read This

मंगलवार को अखंडआनंद आश्रम में हनुमान जी का भव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं ने किया चोला अर्पण

खतौली। पवित्र मंगलवार के अवसर पर श्री अखंडआनंद आश्रम, मां काली मंदिर के समीप गंग नहर पर भगवान हनुमान जी का भव्य श्रृंगार एवं चोला अर्पण श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भक्तों ने विधि-विधान से सिंदूर चढ़ाकर पूजा-अर्चना की तथा कीर्तन और आरती के माध्यम से बजरंगबली का गुणगान किया। आश्रम परिसर में स्थापित सिद्ध एवं विशाल हनुमान प्रतिमा पर प्रत्येक मंगलवार को चोला अर्पण का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। इस बार के यजमान राजेंद्र वर्मा सर्राफ अपने परिवार सहित उपस्थित रहे और उन्होंने विधिपूर्वक पूजा संपन्न कराई। इसे भी पढ़ें:  Deoband- देवबंद में कक्षा 9 के

Read More »

खतौली में पुलिया निर्माण को लेकर विरोध, मकानों और सुरक्षा पर उठे सवाल

खतौली। मोहल्ला शिवपुरी में झारखंड मार्ग को जोड़ने वाली प्रस्तावित पुलिया के निर्माण को लेकर स्थानीय निवासियों ने विरोध दर्ज कराया। लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन पुलिया की ऊँचाई आवश्यकता से अधिक रखी जा रही है, जिससे आसपास बने मकानों को नुकसान पहुंचने और उनके नीचे दबने का खतरा बना रहेगा। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-झूठे मुकदमे से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्यास्थानीय नागरिकों ने आशंका जताई कि अधिक ऊँचाई वाली पुलिया से बच्चों, मजदूरों और ई-रिक्शा चालकों की आवाजाही में भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। विरोध कर रहे लोगों ने निर्माण कार्य की डिज़ाइन पर सवाल उठाते हुए इसे तत्काल रोकने की मांग की। सूचना मिलने पर

Read More »

फुलत के मदरसा लिलबनात में सालाना इम्तिहान के नतीजे घोषित, छात्राओं को मिले रिजल्ट कार्ड

खतौली। मदरसा दारुल उलूम रहीमिया, खतौली की शाखा मदरसा लिलबनात, फुलत में सालाना इम्तिहानात के नतीजों के ऐलान और वितरण के लिए एक सादगीपूर्ण लेकिन गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परीक्षा में सफल रहीं छात्राओं को उनके रिजल्ट कार्ड वितरित किए गए, जिससे छात्राओं और अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदरसे के नाजिम कारी हाफिजुर रहमान ने की। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि मदरसा लिलबनात में छात्राओं को मोलवियत तक की दीनी तालीम दी जाती है। इसके साथ ही प्राइमरी स्तर पर दुनियावी शिक्षा की भी बेहतर व्यवस्था की गई है, ताकि बच्चियों को धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक ज्ञान भी

Read More »

जिनशासन प्रभावना संघ खतौली को हुए एक वर्ष पूर्ण, आचार्य भारत भूषण जी से लिया आशीर्वाद

खतौली। जिनशासन प्रभावना संघ खतौली की स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संघ की कार्यकारिणी और सदस्यों ने सरधना नगर में विराजमान आचार्य श्री 108 भारत भूषण जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी तन, मन और धन से जिन धर्म प्रभावना के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। आचार्य श्री भारत भूषण जी महाराज ने संघ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आत्मा के कल्याण और मोक्ष मार्ग पर अग्रसर होने के लिए जिन धर्म प्रभावना का विशेष महत्व है। धर्म प्रभावना ज्ञान, तप, आचार और त्याग के माध्यम से

Read More »

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार लाए विकास की बड़ी सौगात, 37 करोड़ से बनेगा नाला

पचैंडा रोड पर नाला निर्माण को शासन से मिली वित्तीय स्वीकृति, मंत्री ने जताया सीएम योगी, जयंत और एके शर्मा का आभार

Read More »

शराब के विवाद में युवक ने पिता और चाचा पर किया जानलेवा हमला

शराब पीने को लेकर हुई कहासुनी में धारदार हथियार से किए कई वार, चाचा की हालत गंभीर, आरोपी फरार मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में शराब पीने और उसकी मांग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नशे में धुत एक युवक ने अपने ही पिता और चाचा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पिता को भी चोटें आई हैं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपने पिता और

Read More »