मुजफ्फरनगर-प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने किया बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण

सोलानी नदी के कटान रोकने व सफाई के दिए निर्देश, प्रभावित परिवारों तक मदद पहुँचाने पर जोर

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा राज्य मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने सोमवार को सदर तहसील के पुरकाजी ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। मंत्री ने सबसे पहले ग्राम शेरपुर में सोलानी नदी का दौरा किया। उन्होंने देखा कि नदी के दोनों ओर कई स्थानों पर कटान हो रहा है, जिससे जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो रही है। इस पर उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई को तुरंत कटान रोकने और बांध को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें:  खतौली मां भगवती जागरण में उमड़ा जनसैलाब, पूरी रात गूंजे जयकारे

https://www.facebook.com/isomendratomar/posts/pfbid026EMukCbZk9b7btTUfo1FxPKWWEnrFFm9www89yh18pj5k8wTUoR5eNKk7Yi4V8cYl

निरीक्षण के दौरान नदी में जमा कूड़े-कचरे को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि पुल के पास नदी की साफ-सफाई तत्काल कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ समय से पूरी करने के आदेश दिए। शेरपुर खादर स्थित किसान इंटर कॉलेज में मंत्री ने ग्रामीणों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। बैठक में उन्होंने प्रभावित ग्रामवासियों की समस्याएँ सुनीं और कहा कि बाढ़ पीड़ितों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, यह प्रशासन की जिम्मेदारी है। प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक सहायता पहुँचना अनिवार्य है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चला रहे तीन शातिर गिरफ्तार

https://www.facebook.com/isomendratomar/posts/pfbid02fxkXJnvEZMZ8dhrWsayQzgJNFapKqzvrV3NNBSq7pVWp6g2RwREj7fpybT6BDhfwl

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कटान और जलभराव से जुड़ी समस्याओं के समाधान में तेजी लाई जाए और ग्रामीण मार्गों को दुरुस्त किया जाए ताकि आवागमन सुचारु रहे। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड, अभिषेक चौधरी, अर्चित मित्तल, कार्तिक काकरान सहित अन्य सम्मानित गण भी उपस्थित रहें। सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  कल आ रहा इतवार, एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र शिविर तैयार

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया महिला चिकित्सालय का निरीक्षणगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »