नवनिर्मित एसटीपी प्लांट का मंत्री कपिल देव ने किया निरीक्षण, अफसरों को दिए कड़े निर्देश

कृष्णापुरी में सीवेज प्लांट की दुर्गंध और जलभराव के स्थायी समाधान का आदेश, सड़क के बीच से हटेंगे ट्रांसफार्मर और बिजली के खंभे

मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला कृष्णापुरी में जल निगम द्वारा नवनिर्मित एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा गया कि योगी सरकार में जनता की सुविधा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कार्यरत भाजपा सरकार की जनहितैषी नीतियों के अनुरूप, संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए कि ट्रीटमेंट प्लांट से उत्पन्न होने वाली दुर्गंध, जलभराव और अन्य असुविधाओं का तत्काल, स्थायी और तकनीकी समाधान सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इसके साथ ही, विद्युत विभाग के अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देशित करते हुए कहा गया कि सड़क के बीच में खड़े बिजली के खंभों (पोल) और ट्रांसफार्मर को शीघ्र दूसरी जगह स्थानांतरित करने के लिए समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर तुरंत कार्य प्रारंभ किया जाए। इसका उद्देश्य क्षेत्र में आवागमन को सुचारु बनाना और किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को पूरी तरह समाप्त करना है। इस अवसर पर वार्ड सभासद योगेश मित्तल, राजीव शर्मा, नवनीत गुप्ता, भाजपा नेता शिवकुमार त्यागी, मनोज गोयल सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनमानस मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दिनदहाड़े चार युवकों को चोर समझकर पीटा

Also Read This

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »

दर्द के बीच दौड़ी जिंदगी, 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की पहली किलकारी

ईएमटी प्रियंका की सूझबूझ से चलते रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा स्वस्थ खतौली 26 मई, मंगलवार। कभी-कभी कुछ पल जिंदगीभर की खुशी बन जाते हैं। मंगलवार सुबह खतौली क्षेत्र में ऐसा ही भावुक और राहत भरा दृश्य देखने को मिला, जब अस्पताल पहुंचने से पहले ही 102 एंबुलेंस नवजात के जन्म की साक्षी बन गई। एंबुलेंस के भीतर गूंजी मासूम की पहली किलकारी ने परिवार के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के चेहरे भी खुशी से खिला दिए।खतौली क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी भुवनेश्री (21) पत्नी गौरव को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार घबराया हुआ था, लेकिन 102 एंबुलेंस सेवा उम्मीद बनकर समय पर पहुंची। महिला ईएमटी प्रियंका और पायलट

Read More »

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »