भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने मैन आॅफ द मैच अनिक राणा को मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देकर किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के मैच नंबर 21 में क्रिकेट प्रेमियों को बेहद रोमांचक हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिला। क्रिस्टल बालाजी टाइटंस ने आखिरी ओवर तक चले मुकाबले में सिल्वरटन पैंथर्स को 1 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सिल्वरटन पैंथर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। टीम की ओर से अमर सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 रन बनाए, जबकि शांतनु ने 23 और मोहम्मद दानिश ने 20 रनों का योगदान दिया। क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की ओर से गेंदबाजी में कार्तिक सिद्दू ने 2 विकेट, जबकि नफीस कुरैशी, लविश और कुशल यादव ने 1-1 विकेट हासिल किया।
139 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की शुरूआत अच्छी नहीं रही, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने पारी संभाली। कृष्णा वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 रन, जबकि मोहम्मद अदनान ने 25 और हर्षित बलियान ने 18 रन बनाकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। अंत में टीम ने 19.5 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

सिल्वरटन पैंथर्स की ओर से शिवम शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट, जबकि विश्यांक चौधरी ने 3 विकेट हासिल किए। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए आनिक राणा को मैन आॅफ द मैच चुना गया। मैच के अंपायर अनिल रजा जैदी, रवि कौशिक और मोहम्मद शाहिद सैफी रहे, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी जे. पूरन यादव और पलक शर्मा ने संभाली। आज का मैन आॅफ द मैच आनिक राणा को चुना गया। यह मैन आॅफ द मैच पुरस्कार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप ने दिया।






