पालिका की पहलः बालाजी जयंती शोभायात्रा बनी ‘जीरो वेस्ट इवेंट’ की मिसाल

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की पहल पर विशेष सफाई टीमों ने संभाला मोर्चा, यात्रा के साथ-साथ चलता रहा स्वच्छता अभियान

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर में भगवान श्री बालाजी जयंती के अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा केवल आस्था का प्रतीक ही नहीं रही, बल्कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता का भी सशक्त संदेश देने वाली साबित हुई। नगर में इतने बड़े स्तर पर निकलने वाली इस श्री बालाजी शोभायात्रा को नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की स्वच्छता के प्रति प्रेरक पहल और संकल्प को लेकर ‘जीरो वेस्ट इवेंट’ बनाने का एक सार्थक प्रयास किया गया, जिसमें नगरपालिका की स्वच्छता टीम के साथ ही अधिकारियों और निजी क्षेत्र की कंपनी जेएस एनवायरो सर्विसेज की सक्रिय भूमिका देखने को मिली।

शहर भर में गुरुवार को निकली भगवान बालाजी की भव्य शोभायात्रा के दौरान नगरपालिका परिषद की ओर से अभूतपूर्व सफाई व्यवस्था देखने को मिली। अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के मार्गदर्शन में अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने विशेष टीमों का गठन कर शोभायात्रा मार्ग पर स्वच्छता बनाए रखने की जिम्मेदारी सुनिश्चित की। इस दौरान व्यवस्था ऐसी बनाई गई कि शोभायात्रा के अंतिम छोर से ही सफाई कार्य तुरंत शुरू हो जाए। सड़कों, नालों और नालियों में प्रसाद, भंडारों और खाद्य स्टॉल से उत्पन्न कचरे को तत्काल उठाने के लिए विशेष टीमों को तैनात किया गया। सफाई कर्मचारी शोभायात्रा के साथ-साथ चलते हुए मार्ग को साफ करते रहे, जिससे पूरे आयोजन के दौरान स्वच्छता बनी रही।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद कोतवाली में मिशन शक्ति केंद्र का शुभारंभ

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने इस सम्बंध में कहा कि शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के साथ स्वच्छता को जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा में त्वरित सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारियों को साथ-साथ लगाना एक नई पहल है, जिससे न केवल शहर साफ-सुथरा बना रहता है, बल्कि नागरिकों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी नगर के सभी बड़े आयोजनों को ‘जीरो वेस्ट इवेंट’ बनाने की दिशा में इसी प्रकार की व्यवस्थाएं लागू की जाएंगी। साथ ही उनके द्वारा लोगों को क्लीन सिटी-ग्रीन सिटी की परिकल्पना को पूर्ण करने के लिए स्वच्छता को दिनचर्या बनाकर इसमें श्रमदान करने के लिए प्रेरित किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-विद्युत विभाग की वर्कशाॅप में भयंकर अग्निकांड

अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि शोभायात्रा को ‘जीरो वेस्ट इवेंट’ बनाने के लिए पूर्व में ही दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए थे। इनका पालन सुनिश्चित करने के लिए बैठक आयोजित कर कार्ययोजना तैयार की गई और विभिन्न टीमों को जिम्मेदारी दी गई। नगरपालिका की ओर से इस कार्य के लिए क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया टीम) के साथ-साथ अन्य सफाई कर्मियों को भी लगाया गया। सफाई निरीक्षकों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई थी ताकि किसी भी स्थान पर कचरा जमा न हो। नगरपालिका के साथ डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य कर रही निजी कंपनी जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा. लि. को भी इस अभियान में शामिल किया गया।

जेएस एनवायरो ने लगाये 80 वाहन, 200 कर्मचारी-हाथों-हाथ सफाई

कंपनी के प्रोजेक्ट हेड नीतेश चौधरी के अनुसार सुबह छह बजे से ही सफाई टीमों को सक्रिय कर दिया गया था। दिन और रात की 12-12 घंटे की शिफ्ट में 40-40 टिपर गारबेज वाहनों को लगाया गया, जिनमें प्रत्येक वाहन पर दो कर्मचारी तैनात रहे। ये वाहन शोभायात्रा मार्ग के विभिन्न बिंदुओं पर तैनात होकर यात्रा के गुजरते ही सफाई कार्य करते रहे।

इसके अतिरिक्त सुपरवाइजरों की टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था की निगरानी करती रही। जगह-जगह आयोजित भंडारों और खाद्य सामग्री वितरण केंद्रों से निकलने वाले कचरे को तुरंत हटाया गया, जिससे मार्ग पूरी तरह स्वच्छ बना रहा। सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही के नेतृत्व में मुख्य सफाई निरीक्षक योगेश कुमार के साथ ही पालिका के सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल और वैशाली सोती को जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिन्होंने पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए रखी।

इसे भी पढ़ें:  कलेक्ट्रेट कर्मियों ने पंजाब बाढ़ राहत के लिए दी एक लाख की राशि

Also Read This

गाजीपुर में लटके तारों पर एके शर्मा सख्त: जेई सस्पेंड, एसडीओ और अधिशासी अभियंता को चार्जशीट

गाजीपुर। बुधवार को बलिया जाते वक्त गाजीपुर में एक जगह ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का काफिला अचानक रुक गया। वजह सड़क किनारे या बस्तियों के ऊपर खतरनाक ढंग से लटकते बिजली के तार थे। मौके पर निरीक्षण हुआ, फटकार पड़ी, और फिर कार्रवाई इतनी तेजी से चली कि मेहरोर उपकेंद्र के अवर अभियंता धर्मेंद्र पाल को निलंबित कर दिया गया, जबकि एसडीओ मनोज वर्मा और अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार को चार्जशीट थमा दी गई। यह कार्रवाई पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभु कुमार के निर्देश से की गई। वाराणसी जोन-द्वितीय के मुख्य अभियंता अनिल वर्मा ने भी निलंबन की पुष्टि की और कहा कि जल्द दूसरे JE की

Read More »

मुजफ्फरनगर-बालाजी यात्रा में अपनी धमक जमाने आया रावण डीजे जब्त

बिना अनुमति और मानकों के विपरीत रावण डीजे शोभायात्रा में शामिल कराने को अड़े रहे लोग, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई मुजफ्फरनगर। भगवारी श्री बालाजी जन्मोत्सव समारोह के बीच गुरूवार को शहर में निकाली जा रही श्री बालाजी शोभायात्रा के दौरान अपनी अदा और आवाज के साथ ही बेस की धमक जमाने के लिए बिना अनुमति के आया रावण डीजे जब्त कर लिया गया। पुलिस ने जब इस डीजे को यात्रा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी तो डीजे के साथ आये लोगों ने हंगामा करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस अधिकारियों की सख्ती के कारण उनका विरोध मंद पड़ गया। इसी बीच तय नियमों का उल्लंघन करने और

Read More »
बदरीनाथ धाम

बदरीनाथ धाम में नए नियम: कथा-भंडारे से पहले पंचायत की अनुमति, उल्लंघन पर 50 हजार तक जुर्माना

गुरुवार सुबह बदरीनाथ धाम क्षेत्र से जो प्रशासनिक संदेश निकला, वह सीधा और कड़ा था। अब धाम में भागवत कथा, भंडारा और दूसरे विशेष धार्मिक कार्यक्रम नगर पंचायत की अनुमति के बिना नहीं हो सकेंगे। रिपोर्टों के मुताबिक बिना अनुमति आयोजन करने पर 50 हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान रखा गया है, जबकि पंचायत ने यह भी साफ किया है कि अनुमति ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से ली जा सकेगी। यह सख्ती सिर्फ कथा और भंडारे तक सीमित नहीं है। बदरीनाथ क्षेत्र में मांस लाने या उसके उपयोग पर भी रोक की बात कही गई है। साथ ही, झुग्गी, झोपड़ी या अस्थायी आवास बनाने के लिए भी पहले

Read More »

7 न्यायिक अधिकारी 9 घंटे घिरे रहे; सुप्रीम कोर्ट ने कहा—यह अदालत की अधिकार को चुनौती

पश्चिम बंगाल के मालदा में 7 न्यायिक अधिकारियों को घंटों तक घेर कर रोके जाने के मामले ने गुरुवार को सीधा सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया, और अदालत की पहली प्रतिक्रिया ही बेहद कड़ी रही। Chief Justice of India सूर्य कांत की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि यह सिर्फ स्थानीय तनाव नहीं दिखाता, बल्कि अदालत के अधिकार और न्यायिक प्रक्रिया को डराने की कोशिश जैसा दिखाई देता है। घटना 1 अप्रैल की बताई गई है, जब कालीचक-II BDO कार्यालय के बाहर शुरू हुआ विरोध देर रात तक खिंच गया। सुप्रीम कोर्ट के सामने जो तस्वीर रखी गई, वह साधारण प्रशासनिक गड़बड़ी से कहीं आगे की थी। अदालत के

Read More »

पूर्व सांसद भारतेन्द्र का बाल भी बांका हुआ तो ईंट से ईंट बजा देंगेः मयंक त्यागी

पूर्व सांसद भारतेन्द्र पर हमले की घटना को समर्थकों ने बताया कायराना हरकत, मयंक त्यागी के आवास पर हुई बैठक में दिशा आक्रोश मुजफ्फरनगर। बिजनौर में पूर्व सांसद भारतेन्द्र सिंह पर हुआ हमला अब विरोध का बड़ा कारण बनने लगा है। पूर्व सांसद के समर्थकों ने इस हमले पर कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए आरोपियों पर कठोरतम कार्रवाई की मांग की है। पूर्व सांसद के समर्थक और भाजपा युवा नेता मयंक उर्फ जोंटी त्यागी के गांधी कालोनी स्थित आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पूर्व सांसद भारतेन्द्र सिंह के समर्थकों की मीटिंग हुई, जिसमें इस घटना पर रोष व्यक्त किया गया। मयंक त्यागी ने आक्रोशित भाव में कहा कि यदि पूर्व

Read More »