मुजफ्फरनगर-अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आए 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

बुढ़ाना एसएचओ इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अज्ञात ट्रक चालक की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है।

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार की रात हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद गुरुवार की सुबह को फिर एक हादसे में एक बुजुर्ग की जान चली गई। लगातार हो रहे हादसों ने लोगों में दहशत का माहौल बना दिया है, जबकि परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव तावली में गुरुवार को एक बार फिर सड़क हादसे ने दर्दनाक मंजर पैदा कर दिया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग चंद्रभान सुबह सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि चंद्रभान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शाहपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, तावली और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रहे हादसों ने चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार की देर रात भी तावली और सांझक गांव के बीच सड़क दुर्घटना में मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी। अब एक और जान जाने से ग्रामीणों में आक्रोश के साथ-साथ भय का माहौल है। बुढ़ाना एसएचओ इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अज्ञात ट्रक चालक की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी। बुजुर्ग चंद्रभान की मौत से पूरे गांव तावली में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेतक लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बारात में मिले बधाई के पैसे बांटने को लेकर बैंड मास्टरों में मारपीट

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  ईओ से फर्जी चैक साइन कराने का लेखाकार पर आरोप, भेजा

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »