मुजफ्फरनगर-सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर भाजपा ने किया यूनिटी मार्च

पदयात्रा एवं जनसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, मंत्री कपिल देव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सहित उमड़ा जनसैलाब

मुजफ्फरनगर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा विधानसभा वार आयोजित यूनिटी मार्च पदयात्रा का आयोजन गुरूवार को मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा क्षेत्र में हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ।
पदयात्रा का शुभारंभ प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ग्रेन चैम्बर इंटर कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों जैसे गौशाला रोड, नई मंडी, द्वारकापुरी, गांधी कॉलोनी, सरवट फाटक, अहिल्याबाई मार्ग, रुड़की रोड, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, शिव चौक, भगत सिंह रोड, हनुमान चौक, लोहिया बाजार और एसडी मार्केट से होते हुए शाम टाउन हॉल मैदान पर पहुँची। यात्रा में दीपचंद ग्रेन चौंबर नई मंडी, एसडी गर्ल्स गांधी कालोनी, भागवंती विद्या मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर, जैन कन्या इंटर कॉलेज, वैदिक पुत्री इंटर कॉलेज, लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर साकेत व केशवपुरी, शारदेन पब्लिक स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के छात्र छात्राओं के साथ ही विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भाग लिया। प्रत्येक पड़ाव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, जलपान और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं।

इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar: नई मंडी में नामचीन कैफे पर छापा, केबिन कल्चर पर पुलिस की सख्ती

टाउन हॉल में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सरदार पटेल के राष्ट्रीय विचारों, उनके जीवन दर्शन और देश की एकता एवं अखंडता में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक पदयात्रा लौह पुरुष के आदर्शों और एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगी।

इसे भी पढ़ें:  ब्रह्मा बाबा का संदेश विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूती देता हैः जयंती बहन

जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला यात्रा संयोजक संजय गर्ग, विधानसभा यात्रा संयोजक विशाल गर्ग, अजय सागर, राधे वर्मा, अमन तोमर, सर्वेश त्यागी, सभासद मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, अमत पटपटिया, डॉ. संदीप शर्मा, विपुल भटनागर, निशांक जैन, हरीश गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, रेनु गर्ग, सचिन सैनी, पवन अरोरा, रक्षित नामदेव का सराहनीय योगदान रहा। पदयात्रा में मुख्य रूप से गौरव स्वरूप, डॉ. सुभाष चंद शर्मा, देवव्रत त्यागी, सत्यपाल पाल, राजीव गर्ग, विजेंद्र पाल, रामकुमार सहरावत, भीमसेन कंसल, ममता अग्रवाल, गीता जैन, रोहित वाल्मीकि, प्रवीण खेड़ा, रोहताश पाल, दीपक मित्तल, नंदकिशोर, अमित शास्त्री, मनी पटपटिया, शालिनी आनंद, कमल भगत, मोनाली पवार, सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी, श्रीमोहन तायल, विशाल वत्स, मेघा पटपटिया, देशबंधु तोमर, अशोक कंसल, रमेश साईं, सुधीर खटीक, रीना अग्रवाल, अजय अग्रवाल, जगदीश पांचाल, विजय शुक्ला, विनीत कात्यान, नितिन मलिक, संजीव अरोड़ा, दिनेश पुंडीर, जितेंद्र बाल्मीकि, सभासद कुसुमलता पाल, नवनीत गुप्ता, देवेश कौशिक, प्रशांत चौधरी, प्रशांत गौतम, प्रमोद कुमार, अमित शर्मा, शोभित गुप्ता, प्रियांक गुप्ता, रजत धीमान, नवनीत कुछल, जितेंद्र कुछल, रजत गोयल, पवन छाबड़ा, कमल किंद्र, ओम प्रकाश अरोड़ा, विजय गिरधर, दीपक मोहन, सुनील दर्शन, मोहित मलिक, अमित रावल, बबीता गुप्ता, संजीव जोगी, विनय गर्ग, राहुल वर्मा, रविकांत शर्मा, पुरुषोत्तम कुमार, हरेंद्र शर्मा, सचिन त्यागी, राजेश गोयल, रघुनाथ नागपाल, सुरेश अनेजा, अजय अनेजा, हरीश अरोड़ा, हितेश आनंद, संदीप राज, कुशवेंद्र तोमर, शलभ गुप्ता, आशुतोष शर्मा,हरीश मित्तल, आदेश गौतम, दिनेश पुंडीर, डॉ अशोक कुमार सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व विधायक मनफूल सिंह की 9वीं पुण्यतिथि पर समाजसेवा के कार्यों को किया गया याद

Also Read This

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों

Read More »

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  महिलाओं की समस्याएं सुनने पहुंचीं महिला आयोग सदस्य सपना कश्यप, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  इकरा हसन ने संसद में समझाया वंदे मातरम का अर्थ, आप भी सुनिए….ग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों

Read More »