मुजफ्फरनगर: जागाहेड़ी टोल पर हंगामा, 18 नामजद समेत 40 पर FIR

मुजफ्फरनगर: जागाहेड़ी टोल प्लाजा पर किसान यूनियन (तोमर) गुट के हंगामे के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। तितावी थाना पुलिस ने 18 नामजद समेत करीब 40 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

रविवार दोपहर पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टोल प्लाजा पर निखिल चौधरी के नेतृत्व में 30-35 वाहनों से पहुंचे लोगों ने टोल कर्मचारियों से अभद्रता की, धमकी दी और जबरन टोल फ्री कराया। आरोप है कि इस दौरान टोल के बूम तोड़े गए और जमकर तोड़फोड़ की गई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

टोल मैनेजर की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं। घटना से यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

पुलिस के अनुसार पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई है। बीएनएस की कई धाराओं के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  एसडीएम जानसठ नहीं उठा रही फोन, जेसीबी लेकर मस्जिद पर जायेंगे विक्रम सैनी

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तोमर गुट से जुड़ी कई गाड़ियों को सीज कर दिया है, जिनमें अवैध हूटर लगे पाए गए।

Share This Article