घने कोहरे में सड़क सुरक्षा पर मुजफ्फरनगर नगरपालिका की बड़ी पहल

मुख्य मार्गों पर लगाए जा रहे 4100 हाई-क्वालिटी रिफ्लेक्टर, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रात में किया औचक निरीक्षण, रैन बसेरों और अलाव व्यवस्था का भी लिया जायजा

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में बढ़ती सर्दी और घने कोहरे के बीच सड़क हादसों की संभावनाओं को कम करने के लिए नगरपालिका परिषद ने रोड सेफ्टी को प्राथमिकता देते हुए शहरी क्षेत्र में सुरक्षित यातायात के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अधिकारियों के साथ मिलकर उन कार्यों की समीक्षा की, जिनका उद्देश्य सड़कों पर शहरवासियों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
घने कोहरे के कारण लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए नगरपालिका परिषद द्वारा शहर के मुख्य मार्गों पर हाई-क्वालिटी रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य तेज कर दिया गया है। शुक्रवार देर रात पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ अचानक मेरठ रोड पर पहुंचकर चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। पालिका अध्यक्ष ने डिवाईडरों पर लगाए जा रहे रिफ्लेक्टर की गुणवत्ता, टिकाऊपन और मानकों की गहन जांच की। पालिकाध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोहरे और रात में दृश्यता कम होने की स्थिति में ये रिफ्लेक्टर सड़क सुरक्षा के लिए अत्यंत मददगार सिद्ध होंगे, इसलिए गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के अनुसार, शहर के प्रमुख मार्गों जानसठ रोड, भोपा रोड, मेरठ रोड, रुड़की रोड सहित अन्य महत्वपूर्ण सड़कों पर कुल 4100 उच्च गुणवत्ता वाले रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। इनसे डिवाईडर और सड़क की दिशा रात और कोहरे में अधिक स्पष्ट रूप से दिखाई देगी, जिससे दुर्घटनाएं कम होंगी। निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष ने समयबद्ध तथा मानक अनुरूप कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए।
इसके साथ ही कड़ाके की ठंड के बीच नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप देर रात नगर भ्रमण पर निकलीं और रैन बसेरों में पहुंचकर वहां ठहरे अश्रयहीन लोगों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने भोजन, बिस्तर, गर्म कपड़ों और अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। नगर क्षेत्र में बने अलाव स्थलों का भी निरीक्षण किया गया। पालिकाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि ठंड से राहत के लिए अलाव की व्यवस्था हर दिन समय पर हो और इसकी निगरानी नियमित रूप से की जाए। पालिका अध्यक्ष ने नगर कर्मचारियों को यह भी निर्देशित किया कि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को रैन बसेरे तक पहुंचाने में पूरी सहायता प्रदान की जाए। पालिका टीम रात्रिकालीन भ्रमण करते हुए सड़कों पर ठंड में रात गुजारने वाले व्यक्तियों को आश्रय स्थलों तक भी पहुंचाने का काम करे।
पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने नगरपालिका की रोड सेफ्टी और सामाजिक दायित्वों की पहल पर बोलते हुए कहाकृकि नगरपालिका परिषद का पहला कर्तव्य नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना है। घने कोहरे के कारण सड़क हादसे बढ़ने की आशंका होती है, इसलिए शहर के प्रमुख मार्गों पर 4100 उच्च गुणवत्ता वाले रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि हर नागरिक सुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंच सके। इसी के साथ ठंड के इस कठिन समय में कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे रात न बिताए। रैन बसेरों में सभी सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है और जरूरतमंदों तक अलाव और आश्रय की व्यवस्था लगातार पहुंचाई जा रही है। नगर की सेवा में हमारी टीम पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-वाल्मीकि समाज के एक करोड़ पी गई जेएस एनवायरो!

Also Read This

देवबंद टैलेंट हंट में 1500 छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, टॉप 25 को लैपटॉप-टैबलेट से सम्मानित

देवबंद। शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहन देने की दिशा में इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज, देवबंद में आयोजित ‘टैलेंट हंट’ प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। दिसंबर माह में हुई इस प्रतियोगिता में करीब 50 इंटर कॉलेजों के 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 25 विद्यार्थियों को लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टफोन, डिजिटल घड़ी और वॉल क्लॉक जैसे पुरस्कार प्रदान किए गए। अन्य प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में आयशा खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा दीपांशु सैनी, सफिया नाज, फरिहा जन्नत, सौम्या और उत्कर्ष सहित कई प्रतिभागियों को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। इसे

Read More »

रामपुर में अधिवक्ता की हत्या से आक्रोश, खतौली तहसील बार एसोसिएशन ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार

शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन न्यायालय से प्रतिकूल आदेश न पारित करने का किया अनुरोध   खतौली जनपद रामपुर बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता श्री फारूख अहमद खान की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या से अधिवक्ता समाज में भारी रोष व्याप्त है। घटना की घोर निंदा करते हुए खतौली तहसील बार एसोसिएशन ने गुरुवार को न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार किया तथा ग्राम न्यायालय को पत्र भेजकर अधिवक्ताओं की अनुपस्थिति में किसी भी वाद में प्रतिकूल (एडवर्स) आदेश पारित न करने का अनुरोध किया।तहसील बार एसोसिएशन खतौली (रजि. सं. 8837 एस०), जो बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से सम्बद्ध है, की कार्यकारिणी वर्ष 2025-26 के अध्यक्ष

Read More »

वर्षों से लंबित अशोका मार्केट की गली नंबर 4 का निर्माण शुरू, प्रशासन की मौजूदगी में हुआ काम प्रारंभ

खतौली। नगर के अशोका मार्केट की गली नंबर 4 में वर्षों से अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण आखिरकार बृहस्पतिवार को शुरू हो गया। लंबे समय से राजनीतिक और प्रशासनिक खींचतान में फंसी इस सड़क को लेकर स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन की पहल पर नगर पालिका टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माण कार्य प्रारंभ कराया।बताया जाता है कि वर्षों पूर्व नगर पालिका परिषद द्वारा अशोक मार्केट की गली नंबर 4 के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया था। ठेकेदार जब सड़क निर्माण के लिए मौके पर पहुंचा तो अतिक्रमण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। एक पक्ष का कहना था

Read More »