मुजफ्फरनगर-प्रतिबंधित दवाओं से भरा मिला निजामुद्दीन हॉस्पिटल का मेडिकल स्टोर

शिकायत पर ड्रग्स विभाग का बड़ा छापा, कई गंभीर अनियमितताएं उजागरकृमेडिकल स्टोर मालिक नदारद, बिल गायब

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गोल चक्कर स्थित निजामुद्दीन हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर पर शुक्रवार को ड्रग्स विभाग की टीम ने अचानक छापा मारकर अस्पताल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही को उजागर कर दिया। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित नारकोटिक दवाओं का बड़ा जखीरा मिला, जबकि इन दवाओं से संबंधित अनिवार्य बिल व रिकॉर्ड मौके पर उपलब्ध नहीं थे। स्टोर का जिम्मेदार मालिक भी निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर पाया गया, जिससे विभागीय अधिकारियों में काफी नाराजगी देखी गई।
जांच टीम के अनुसार यह कार्रवाई सहारनपुर मंडल की स्पेशल ड्रग्स टीम द्वारा प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई। सहायक आयुक्त औषधि, सहारनपुर मंडल के निर्देशन में औषधि निरीक्षक राघवेंद्र सिंह और औषधि निरीक्षक पवन शाक्य ने संयुक्त निरीक्षण किया। टीम के पहुंचने पर बंधन मेडिकल स्टोर के पार्टनर मोहम्मद आतिफ और मोहम्मद गुलशेर में से कोई भी मौके पर मौजूद नहीं था।
औषधि निरीक्षक पवन शाक्य ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दो औषधीय नमूने जांच व विश्लेषण हेतु कब्जे में लिए गए। उन्होंने बताया कि स्टोर पर ट्रामाडोल, क्लोनाज़ेपाम सहित कई प्रकार की नारकोटिक दवाएं बिना वैध दस्तावेजों और निर्धारित रिकॉर्ड के बड़ी मात्रा में भंडारित मिलीं। यह दवाएं सामान्य बिक्री के लिए खुले रूप में रखी थीं, जो कानून के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है। किसी भी जिम्मेदार या तकनीकी व्यक्ति के अनुपस्थित रहने के कारण मेडिकल स्टोर की खरीददृफरोख्त को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।
सहायक आयुक्त औषधि ने कहा कि अस्पताल और मेडिकल स्टोर की इस प्रकार की गंभीर लापरवाहियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी अनियमितताएं सामने आने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इससे कुछ दिन पहले भी स्वास्थ्य विभाग ने निजामुद्दीन हॉस्पिटल की ओटी में अनियमितताएं पाए जाने पर उसे सील किया था। इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन सुधार के बजाय लापरवाही बरतता रहा, जिसके चलते विभाग अब और कड़े कदम उठाने की तैयारी में है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-आठ किसानों की टयूबवैल पर चोरों का धावा, कीमती सामान चोरी

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  विकास कार्यों की अनदेखी के विरोध में बीकेयू लोक शक्ति ने घेरा विकास भवनसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »