मुजफ्फरनगर-मौत बनकर सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड गन्ना वाहन

आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक ने कमिश्नर को पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग, कहा-अभी तक जनपद में हो चुकी दर्जनों लोगों की मौत

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में चीनी मिलों तक गन्ना पहुंचाने के लिए दौड़ रहे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलों ने सड़कों को मौत का जाल बना दिया है। आरटीआई कार्यकर्ता व समाजसेवी सुमित मलिक ने इस गंभीर समस्या को लेकर सहारनपुर मंडल के कमिश्नर को पत्र लिखते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। हाल ही में गन्ने से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉला के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे इलाके में आक्रोश व्याप्त है।
सुमित मलिक ने गुरूवार को एक वीडियो भी वायरल की है। वहीं उन्होंने अपने पत्र में बताया है कि मुजफ्फरनगर जनपद में वर्ष 2025-26 के लिए शुगर मिलें चालू हो चुकी हैं। मिलों द्वारा किसानों से खरीदा गया गन्ना ट्रैक्टर-ट्रॉलों के माध्यम से क्रय केंद्रों से मिलों तक पहुँचाया जा रहा है। लेकिन अधिकांश ट्रॉलों में 400 क्विंटल से अधिक गन्ना लादकर ओवरलोडिंग की जा रही है। मलिक ने कहा कि यह न केवल सरकार के टैक्स नियमों का उल्लंघन है, बल्कि आम नागरिकों की जान के लिए भी खतरा बन चुका है। सर्दी के मौसम में कोहरे और फिसलन के कारण सड़क हादसे बढ़ जाते हैं। पिछले दो वर्षों में ऐसे ही ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलों से टकराकर दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि परिवहन विभाग, गन्ना विभाग और चीनी मिलों के बीच जवाबदेही का अभाव है। विभागों के बीच केवल औपचारिक पत्राचार होता है, परंतु जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। मलिक का आरोप है कि राजनैतिक संरक्षण प्राप्त वाहन स्वामी प्रशासनिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर गन्ना विभाग द्वारा 27 अगस्त 2025 को सभी मिलों को ओवरलोड वाहन न चलाने के निर्देश जारी किए गए थे, बावजूद इसके नियमों का पालन नहीं हो रहा है। आरटीआई कार्यकर्ता ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा पिछले वर्षों में लाखों रुपये के चालान काटे गए, लेकिन ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलों पर पूर्ण प्रतिबंध आज तक लागू नहीं किया गया। 11 नवंबर 2025 को हुए हादसे में एक ट्रैक्टर-ट्रॉला पलट गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती है। मलिक ने कमिश्नर सहारनपुर से आग्रह किया है कि परिवहन विभाग, गन्ना विभाग और चीनी मिलों को सख्त निर्देश जारी किए जाएं ताकि ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी रोक लग सके।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, ई-रिक्शा पलटने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, नहीं हो सकी शिनाख्तजनसंपर्क

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »