मुजफ्फरनगर-मुर्गों की लड़ाई में हो रही सट्टेबाजी पर पुलिस का शिकंजा

तितावी पुलिस का बड़ा छापा, पुलिस को देख सट्टेबाज मौके से हुए फरार, 11 मोटरसाइकिल व एक ई-रिक्शा जब्त

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध जुआ और सट्टेबाजी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तितावी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुर्गों की लड़ाई के नाम पर खुलेआम सट्टा खिलाए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर जहां सट्टेबाजों को खदेड़ा, वहीं बड़ी संख्या में वाहन बरामद कर अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को कड़ा संदेश दिया है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली के गांवों में घोटाला-वित्तीय अनियमितता में ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

तितावी थाना क्षेत्र में मुर्गों की लड़ाई के जरिए हो रही अवैध सट्टेबाजी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मौके से 11 मोटरसाइकिलें और एक ई-रिक्शा बरामद किया है। हालांकि छापेमारी के दौरान सट्टेबाजी में शामिल आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गए। बताया गया कि तितावी थाना पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली थी कि गांव अलीपुर खुर्द (तीरपड़ी) से जागाहेड़ी जाने वाले मार्ग पर कुछ लोग मुर्गों की लड़ाई कराकर हार-जीत की बाजी लगवा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी पवन चौधरी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनुभव चौधरी, उपनिरीक्षक राजेन्द्र शर्मा सहित पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

इसे भी पढ़ें:  BY ELECTION--मंगलवार को छह ब्लॉकों के नौ गांवों में मतदान

पुलिस की अचानक कार्रवाई से सट्टेबाजों में अफरा-तफरी मच गई और सभी आरोपी अपने-अपने वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से कुल 11 मोटरसाइकिलें और एक ई-रिक्शा कब्जे में लेकर थाना तितावी में खड़ा करा दिया। थाना प्रभारी पवन चौधरी ने बताया कि इस संबंध में थाना तितावी पर धारा 13 जी जुआ एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। बरामद सभी वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज कर दिया गया है। फरार आरोपियों की पहचान वाहनों के पंजीकरण के आधार पर की जा रही है और शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टेबाजी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार ने संभाला चार्ज, अधिकार मिलने का इंतजार

Also Read This

देवबंद पुलिस गिरफ्तारी: जिला बदर अभियुक्त पकड़ा गया

देवबंद पुलिस गिरफ्तारी के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला बदर घोषित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। फैजान पुत्र इलियास को पुलिस ने उस समय दबोचा जब वह कोर्ट के आदेश के बावजूद देवबंद क्षेत्र में ही रह रहा था। एसएसपी सहारनपुर के दिशा-निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना देवबंद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। इसे भी पढ़ें:  नाबालिग लड़की लापताः परिजनों और भीम आर्मी ने किया शहर कोतवाली का घेराव27 मार्च 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने फैजान को गिरफ्तार किया, जो जिला बदर होने के बाद भी पुलिस से बचकर क्षेत्र

Read More »

राम नवमी पर रामलीला पटेलनगर से निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और भक्ति का उत्साह

हवन, सुन्दर कांड पाठ और आरती के बाद मंत्री कपिल देव और गौरव स्वरूप ने किया शोभायात्रा का शुभारंभ

Read More »

सहारनपुर पीआरवी वाहन शुभारम्भ, 11 स्कार्पियों शामिल

सहारनपुर: जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सहारनपुर पीआरवी वाहन शुभारम्भ के तहत पुलिस को 11 नई चार पहिया पीआरवी वाहन (स्कार्पियों) की सौगात मिली है। इन अत्याधुनिक वाहनों का शुभारम्भ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर एक गरिमामयी एवं भव्य समारोह में किया गया।  इस पहल से पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है, जिससे आपात स्थिति में आमजन तक पुलिस की पहुँच और तेज होगी। नए पीआरवी वाहनों के शामिल होने से जनपद की पुलिसिंग को नई गति मिलेगी।आपातकालीन स्थितियों में पुलिस तेजी से मौके पर पहुंचेगी कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी इससे आमजन को राहत मिलेगी और

Read More »

कमर्शियल एलपीजी सप्लाई बढ़ी, दुकानदारों की टेंशन खत्म

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट संकट के बीच ईंधन आपूर्ति पर दबाव के हालात में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए कमर्शियल एलपीजी सप्लाई को 70% तक बहाल कर दिया है। इस फैसले से श्रम-प्रधान उद्योगों और दुकानदारों को सीधे तौर पर राहत मिलने की उम्मीद है। सरकार के इस निर्णय के बाद राज्यों को अब संकट से पहले के स्तर का 70% तक एलपीजी आवंटन मिलेगा, जिससे उत्पादन और सप्लाई चेन पर पड़ा दबाव कम हो सकता है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने गैर-घरेलू एलपीजी के आवंटन में वृद्धि करते हुए इसे 70% तक बहाल करने का निर्णय लिया है। 27 मार्च 2026 को पेट्रोलियम सचिव डॉ. नीरज मित्तल द्वारा

Read More »