शिकायतों के निस्तारण में मुजफ्फरनगर पुलिस नम्बर वन

यह उपलब्धि अगस्त 2025 के आंकड़ों के आधार पर जनपद पुलिस को मिली, बेहतर कार्यशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

मुजफ्फरनगर। जनता की समस्याओं के समाधान में मुजफ्फरनगर पुलिस ने नया मानक स्थापित कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में कार्य कर रही टीम ने समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (जनसुनवाई पोर्टल-IGRS) के माध्यम से आने वाली शिकायतों के समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि अगस्त 2025 माह के आंकड़ों के आधार पर जनपद पुलिस को मिली है।
समयबद्ध समाधान बना सफलता की कुंजी
उत्तर प्रदेश शासन ने जनता की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक समाधान के लिए जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) प्रणाली लागू कर रखी है। इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर पुलिस ने हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बिना किसी प्रार्थना पत्र को डिफाल्टर किए उत्कृष्ट कार्यशैली अपनाई। शिकायतों का न केवल समय पर निस्तारण हुआ, बल्कि गुणवत्ता और पारदर्शिता का भी विशेष ध्यान रखा गया।
टीमवर्क और नेतृत्व का बेहतरीन उदाहरण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के कुशल निर्देशन में आईजीआरएस पुलिस शाखा के नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के पर्यवेक्षण में आईजीआरएस शाखा, थानों में नियुक्त आईजीआरएस कर्मचारी, जांचकर्ता तथा समस्त अधिकारियों ने अथक प्रयास कर यह सफलता अर्जित की। उच्चाधिकारियों के निरंतर पर्यवेक्षण और दिशा-निर्देशों ने सुनिश्चित किया कि हर शिकायत का समाधान न केवल नियमबद्ध समय सीमा में बल्कि पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी और बेहतर कार्यशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है, और ऐसे प्रयासों से जनता का भरोसा और मजबूत होगा।

इसे भी पढ़ें:  महामना का संपूर्ण जीवन सशक्त भारत के निर्माण को समर्पित रहाः कपिल देव

Also Read This

मुजफ्फरनगर-बकरी के बच्चे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

गांव मखियाली में मामूली बहस के बाद आमने-सामने आये लोग, खूब चले लाठी-डंडे, कई लोग हुए घायल मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव मखियाली में बकरी के बच्चे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। अचानक भड़की हिंसा से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। इसे भी पढ़ें:  धर्म और नीति का संदेश देने वाले श्रीकृष्ण हमारे आदर्शरू कपिल देव अग्रवालप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बकरी के बच्चे को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना

Read More »