मुजफ्फरनगर सर्विलांस सेल की बड़ी सफलता, 171 गुमशुदा स्मार्टफोन बरामद

मोबाइल फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस के इस जनहितकारी प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया

मुजफ्फरनगर। जनपद पुलिस की सर्विलांस सेल ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामदगी के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। विगत 14 माह के दौरान जनपद मुजफ्फरनगर में खोए 171 स्मार्ट मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 32 लाख रुपये है, इन सभी मोबाइल फोन को पुलिस टीम द्वारा बिहार, राजस्थान, दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों से सफलतापूर्वक बरामद किया गया। बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस लाइन में उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। मोबाइल फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस के इस जनहितकारी प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें:  कोआपरेटव बैंक्स स्टाफ एसोसिएशन के राज्य स्तरीय अधिवेशन का समापन

यह कार्यवाही अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी अपराध रूपाली राय चौधरी और प्रभारी सर्विलांस सेल राजीव सिंह के नेतृत्व में की गई। एसएसपी संजय वर्मा के निर्देशन में जनपद में नागरिकों के गुमशुदा और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सर्विलांस सेल टीम द्वारा भारत सरकार के सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल और आधुनिक तकनीकी संसाधनों की मदद से मोबाइल फोनों का तकनीकी विश्लेषण किया गया। इसके आधार पर विभिन्न राज्यों और जनपदों से इन मोबाइल फोनों की पहचान कर उन्हें बरामद किया गया।

इसे भी पढ़ें:  ललित मोहन ने शिवसेना के विद्यार्थी संगठन को दी नई शक्ति

एसपी क्राइम ने बताया कि 29 दिसंबर 2015 को आयोजित कार्यक्रम में सभी बरामद मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपे गए। अपने खोए हुए मोबाइल पुनः प्राप्त कर नागरिकों ने खुशी जाहिर की और पुलिस के साथ आमजन के बीच विश्वास और मजबूत हुआ। इस सराहनीय कार्यवाही से जनमानस में प्रसन्नता व्याप्त है तथा पुलिस की इस जनसेवा की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। इन मोबाइल फोन की बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी सर्विलांस सेल निरीक्षक राजीव सिंह, उपनिरीक्षक कालूराम, हैड कांस्टेबल राहुल सिरोही, विकास सिरोही, कांस्टेबल मनीष त्यागी, सुनील कुमार और नितिन कुमार आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई को चलेगा आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान

Also Read This

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »

सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास

Read More »

जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर की कई औद्योगिक इकाईयों पर हुई जीएसटी की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आगमन की तैयारियों से उत्पन्न जश्न में डूबे जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जिले की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई पर लंबी छापेमारी के बाद बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने के आसार हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और

Read More »

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »